राजस्थान के धौलपुर में एक साथ उठी चचेरे भाइयों की अर्थी, रो पड़ा पूरा गडरपुरा गांव

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड से गुजर रहे एनएच ग्यारह बी पर गडरपुरा गांव के पास शुक्रवार को पत्थर से भरे एक ट्रक ने बाइक सवार तीन जनो को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मौत का शिकार हुए दोनों युवक रिश्ते में चचेरे भाई थे।

Cousin brother of Gadarpura VIllage Dholpur died in Accident

हादसे की सूचना पर मौके पहुंची धौलपुर सदर थाना पुलिस ने तीनों को गंभीर रूप से घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक बाड़ी कस्बे के हवेली पाड़ा निवासी 47 वर्षीय गुलाब सिंह पुत्र गुलकंदी और 35 वर्षीय धनीराम उर्फ पिंकी पुत्र रामदयाल के साथ हरविंदर पुत्र रामजीलाल बाइक से सरमथुरा की ओर जा रहे थे। एनएच ग्यारह बी पर गडरपुरा गांव के पास पत्थर से भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गुलाब सिंह और धनीराम की मौत हो गई, जबकि हरविंदर गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों के परिजन नरेश कुमार ने बताया कि गुलाब सिंह अपने भतीजे हरविंदर और चचेरे भाई धनीराम को लेकर बाइक से सरमथुरा की ओर जा रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+