VIDEO: वॉटर फॉल में कपल करा रहा था प्री वेडिंग शूट, अचानक खुले डेम के गेट और पड़ गए जान के लाले

जयपुर, 09 नवंबर: शादियों में अब प्री वेडिंग शूट का चलन लगातार बढ़ाता जा रहा है। कई बार कपल प्री वेडिंग शूट के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा क्षेत्र में कोटा से आए युवक-युवती को प्री-वेडिंग शूट करवाना भारी पड़ गया। राणा सागर बांध के चुलिया फॉल में एक कपल प्री वेडिंग फोटो शूट कराने आया था, लेकिन इसी बीच डेम के गेट खोल दिए गए। जिसके चलते कपल तेज लहरों में फंस गया। लिस और सिविल डिफेंस की टीम ने 3 घंटे रेस्क्यू के बाद चारों को बाहर निकाला।

कोटा से प्री वेडिंग शूट कराने आया था कपल

कोटा से प्री वेडिंग शूट कराने आया था कपल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोटा के रहने वाले आशीष गुप्ता (29) और उनकी होने वाली मंगेतक शिखा (27) प्री-वेडिंग शूट के लिए चुलिया फॉल पहुंचे थे। उनके साथ युवक का दोस्त हिमांशु (22) और युवती की मौसी की लड़की मिलन (18) भी थी। चारों फोटोग्राफर मुख्तार के साथ पानी में गए। प्री वेडिंग शूटिंग करने के दौरान वे फोटोग्राफी में व्यस्त थे। इसी दौरान राणा प्रताप सागर बांध के दो गेट खोल दिए गए। इससे इन्हें संभलने का मौका नहीं मिल पाया और वो पानी में फंस गए।

PC:सोशल मीडिया

रोकने के बाद भी गए थे शूट के लिए

रोकने के बाद भी गए थे शूट के लिए

रिपोटर्स के मुताबिक, पानी के तेज होते बहाव को देखते हुए फोटोग्राफर ने वापस चलने को कहा, मगर चारों नहीं माने। फोटोग्राफर जैसे-तैसे बाहर निकला, मगर कैमरा पानी में गिर गया। घुटनों तक पानी भरा होने और तेज उफान के कारण चारों फंस गए। पानी से बाहर आते ही फोटोग्राफर ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि इस प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी ने भी जाने की मनाही है, पर मना करने के बावजूद ये लोग नहीं माने और फोटोग्राफी करवाने चले आए।

देखें वीडियो

पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर रेस्क्यू टीम भेजी गई। पुलिस ने राणा प्रताप सागर बांध का गेट बंद कराया। जिसके बाद सिविल डिफेंस की टीम ने करीब 3 घंटे फंसे हुए चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस कपल को अपने साथ थाने लेकर गई। बताया जा रहा है कि, आशीष गुप्ता कोटा के जल संसाधन विभाग में असिस्टेंट जूनियर इंजीनियर है। युवती शिखा टीचर है। स्ठानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां दो साल पहले भी प्री-वेडिंग शूट के लिए दूल्हा-दुल्हन फंस चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+