Rajasthan : भरतपुर के बयाना जेल में भी पहुंचा कोरोना, 91 में से 53 कोविड-19 संक्रमित

भरतपुर, 30 अप्रैल। कोरोना वायरस बेकाबू हो चुका है। जेल तक अछूते नहीं हैं। राजस्थान के भरतपुर जिले की बयाना कारागार में के 91 बंदियों में से 53 बंदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Corona arrives in Bayana Jail in Bharatpur, 53 out of 91 Covid- 19 infected

इसके बाद उनको वहीँ जेल के अंदर ही एक बैरिंग में रखकर क्वॉरेंटाइन करते हुए उनका इलाज शुरू कर दिया है। इसके अलावा एक साथ जेल के अंदर निकले भारी संख्या में संक्रमित कैदियों के बाद हड़कंप भी मच गया है

यह पूरा मामला बयाना जेल का है जहां जेल प्रभारी केदार बेरवा ने बताया कि जेल में 91 कैदी हैं जिनमें से 53 कैदी फिलहाल कोरोना पॉजिटिव है और उन सभी को जेल के अंदर एक बैरक में क्वॉरेंटाइन कर दिया है वहीं उनका इलाज कराया जा रहा है जिससे अन्य कैदियों को बचाया जा सके।

भरतपुर की बयाना जेल प्रभारी केदार बेरवा के मुताबिक कुछ दिन पहले एक कैदी जेल में शिफ्ट हुआ था जिसकी तबीयत खराब हो गई थी और जब उसके सैंपल लिया तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया, लेकिन कुछ दिन बाद ही वह जमानत पर रिहा होकर चला गया। उसके बाद जब जेल प्रशासन ने सभी कैदियों का टेस्ट कराया तो उनमें से 53 कैदी कोरोना पोसिटिव पाए गए जिससे जेल प्रशासन में और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+