भरतपुर जिला प्रमुख जगत सिंह के विवादित बोल, कहा-'काम कराना है तो जूते से कराना सीखो'

भरतपुर, 27 मई। पूर्व विदेश मंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता नटवर सिंह के बेटे जगत सिंह ने एक फिर विवादित बयान दिया है। भरतपुर जिला प्रमुख जगत सिंह ने लोगों से कहा कि काम कराना है तो जूते से कराना सीखो, गर्मी में घूमने से कोई फायदा नहीं है।

Bharatpur zila pramukh jagat singh

यह बात जगत सिंह ने बुधवार को भरतपुर जिले की कुम्हेर पंचायत समिति के गांव सूरौता में सरकारी विद्यालय में भामाशाह द्वारा बनाए गए एक कक्षा के लोकार्पण समारोह में कही।

समारोह में लोगों ने जिला प्रमुख को समस्याओं से अवगत करवाया था। इस पर जिला प्रमुख जगत सिंह ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए।

समारोह में जगत सिंह जिला प्रमुख भरतपुर ने इसी दौरान लोगों से कहा कि आप यहां से बीजेपी के उम्मीदवार को क्यों नहीं जीताते हो। यही कारण है कि आप को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

उल्लेखनीय हैं कि जगत सिंह अक्सर अपने ​बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। जगत सिंह भरतपुर की कामां विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक भी रह चुके हैं। वर्तमान में भाजपा की टिकट पर भरतपुर जिला प्रमुख हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+