Kirodi Lal Meena: राजस्थान में मंत्री किरोड़ी लाल मीना के इस्तीफे पर पीसीसी चीफ डोटासरा ने ली चुटकी, जानिए

Kirori Lal Mina: राजस्थान में भाजपा की सरकार के कृषि मंत्री और कद्दावर नेता किरोड़ी लाल मीना ने इस्तीफे का ऐलान क्या किया विपक्ष को बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा से लेकर कई नेताओं ने जमकर निशाना साधा।

राजस्थान में 6 जनवरी 2024 को जब किरोड़ी लाल मीणा मंत्री बने थे तब कहा था कि हम 20 साल का वनवास काट कर आए हैं। लेकिन अब 6 महीने में ही इस्तीफा देकर फिर से किरोड़ी लाल मीणा वनवास पर निकल पड़े हो ऐसा नहीं कहा जा सकता है। मंत्री पद से इस्तीफे के बाद मीणा का बयान तो कुछ और ही इशारा कर रहा है।

राजस्थान सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मैंने लोकसभा चुनाव चल रहे थे उस दौरान कहा था। जनता के सामने मैंने कहा था की मेरे प्रभाव वाली सीट हार गया। तो मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा, क्योंकि मेरी जिम्मेदारी बनती हैं।

congressmen-are-taking-a-dig-at-the-resignation-of-minister-kirori-lal-meena-in-rajasthan

मैंने नैतिकता के आधार पर अपना मंत्री पद से इस्तीफा दिया। मै सीटों को जीता नहीं सका, मैं प्रार्यश्चित और पश्चाताप कर रहा हूं। मैंनें जिन लोगों का दिल तोड़ा है वो विमुख हो गए,इसका मुझे दुख हैं। आंधी,तूफान,नदी विकट परिस्थितियों में जनता के साथ खड़ा रहा हूं।

मीणा ने कहा कि जनता विमुख हो गई,विशेष कर एसटी के लोग. पूर्वी राजस्थान की सात में से तीन सीट हम हार गए। करौली-धौलपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर हम हार गए। जहां मैंने सबसे ज्यादा आंदोलन किए, तो मैरी नैतिक जिम्मेदारी बनती हैं मैंने घोषणा की थी उसके अनुसार मैं मंत्री पद पर नहीं रहूं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मिलकर, लिखकर कह दिया हैं.

भरोसा दिया गया है जो काम दोगे मैं आपके साथ मजबूती के साथ खड़ा रहूंगा. संगठन का काम मजबूती के साथ करता रहूंगा। पार्टी और मुख्यमंत्री जो जिम्मेदारी देंगे। पूरी निष्ठा के साथ परिश्रम की पराकाष्ठा करके पार्टी को मजबूत करूंगा।

आवाज हमेशा और बराबर उठती रहेगी - डॉ. किरोड़ी लाल मीणा
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि आवाज हमेशा और बराबर उठती रहेगी. RAS की परीक्षा मैंने इस सरकार में स्थगित करवाई थी। पिछली सरकार नें गड़बड़ी के पत्र सीएम को मैंने लिखे थे, उसकी एसओजी की जांच हो रही है। जलजीवन मिशन सीबीआई को दे दिया गया है।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद से ही डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने सरकारी सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं किया था। जिससे ये कयास लगाये जा रहे थे। वो जल्द इस्तीफा देने वाले हैं।

सोशल मीडिया पर किरोड़ी लाल मीणा के रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई - quote के बाद तो ये साफ ही हो गया था कि डॉ किरोड़ी लाल मीणा अपना वचन निभाने वाले हैं।

आपको बता दें कि बीजेपी की 4 सीटों भरतपुर, धौलपुर-करौली, दौसा और टोंक-सवाईमाधोपुर में चुनावों में हुई हार के बाद से विरोधियों की तरफ से किरोड़ी को उनके वचन याद दिलाये गये थे और इस्तीफा देने की मांग की जा रही थी। दरअसल किरोड़ी को चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने दौसा समेत 7 सीटों की जिम्मेदारी दी थी। लेकिन यहां हार मिली।

अब किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. किरोड़ी ने कहा कि सभी सरकारी सुविधाओं से दूरी बनाई हुई है। मैनें पहले ही जनता के बीच एलान कर दिया था। वीटी रोड पर शंकराचार्य निश्चलानंद जी के कार्यक्रम डॉ किरोड़ी लाल मीणा दिखे।

इधर इस मामले पर गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि बीजेपी ने किरोड़ी लाल मीणा का अपमान किया है। हालांकि आपको याद दिला दें कि डोटासरा ने पहले कहा था कि मैं किरोड़ी लाल मीणा को जानता हूं, वो थूक कर चाटने वालों में नहीं हैं. अपनी बात के पक्के हैं। अगर उन्होंने इस्तीफा देने की घोषणा की है तो जरूर ही देंगे।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री अशोक चांदना बोले "किसी भी लीडर ने जो बात कही है वह उसे पूरी करनी चाहिए"

रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा बोले किरोड़ी लाल मीणा हर बार इसी तरह मंत्री पद से इस्तीफा देकर ड्रामा करते हैं। कांग्रेस पार्टी के निर्धारित कार्यक्रम के हिसाब से हम सदन में सरकार को घेरेंगे, क्यों किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया इस पर भी जवाब लेंगे।

महेंद्रपाल मीणा ने कहा कि किरोड़ी लाल के इस्तीफे पर मैं की बोलूं? कहा - सरकार में और समाज में किरोडी लाल का बड़ा नाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+