राजस्थान: मांडलगढ़ में कांग्रेस की 'धाकड़ जीत', भाजपा को 12 हजार वोटों से हराया

भारतीय जनता पार्टी को राजस्थान में तगड़ा झटका लगा है। प्रदेश की मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है।

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव समयपूर्व कराए जाने की आहट के बीच भारतीय जनता पार्टी को राजस्थान में तगड़ा झटका लगा है। प्रदेश की मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है। कांग्रेस उम्मीदवार विवेक धाकड़ ने मांडलगढ़ में भाजपा प्रत्याशी शक्ति सिंह हाडा को 12976 से हरा दिया है। विवेक धाकड़ को कुल 70143 वोट मिले हैं जबकि शक्ति सिंह हाडा को 57169 वोट मिले हैं। हालांकि शुरुआत में भाजपा प्रत्याशी को बढ़त मिली थी लेकिन कुछ राउंड के बाद ही कांग्रेस ने लीड हासिल कर ली।

भाजपा के लिए नहीं हैं अच्छे संकेत

भाजपा के लिए नहीं हैं अच्छे संकेत

गौरतलब है कि राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में उपचुनाव में मिली हार भाजपा के लिए अच्छा संकेत नहीं है। 2013 के विधानसभा चुनावों में विवेक धाकड़ इसी सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जातिगत समीकरण के हिसाब से इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था, जिसमें कांग्रेस ने भाजपा को पटखनी दे दी।

भाजपा विधायक के निधन से खाली हुई सीट

भाजपा विधायक के निधन से खाली हुई सीट

आपको बता दें कि मांडलगढ़ विधानसभा सीट विधायक कीर्ति कुमारी का निधन होने के कारण खाली हुई थी। 2013 के विधानसभा चुनावों में हार मिलने के बावजूद विवेक लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय थे। इस सीट पर 30 से 35 हजार वोटर धाकड़ जाति के होने के कारण कांग्रेस ने फिर से विवेक धाकड़ पर दांव लगाया था।

कांग्रेस के लिए क्यों अहम है जीत

कांग्रेस के लिए क्यों अहम है जीत

इस सीट पर हुए उपचुनाव में 29 जनवरी को मतदान हुआ था। मांडलगढ़ उपचुनाव में 70 फीसदी मतदान होने के बाद से ही माना जा रहा था कि यह भाजपा के लिए अच्छा संकेत नहीं है। हालांकि इस सीट पर ज्यादातर चुनावों में कांग्रेस का दबदबा रहा है। चुनाव में मिली जीत के बाद विवेक धाकड़ ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं और मांडलगढ़ की जनता की जीत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+