Election Choupal: मुद्दों पर चर्चा करते कांग्रेस-भाजपा समर्थकों ने लगा ली रूपयों की गारंटी, देखिए आप भी
Lok Sabha Election Choupal: राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर शुरू हुए सियासी संग्राम में इन दिनों जहां भी पांच आदमी इकठ्ठा होते है वहीं चौपाल शुरू हो रही है। लेकिन सोचिए जब पूरे 20 आदमी एक जगह एकत्रित हो तो फिर चौपाल कितनी रौचक होगी।
टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट पर जब वन इंडिया डॉट कॉम की टीम पीपलू क्षेत्र में पहुंची तो वहीं एक चाय की थड़ी पर बैठे कुछ किसान के समूह से बातचीत शुरू की तो शुरूआत ही काफी रौचक शुरू हुई।

किसानों के समूह में बैठे लोगों ने शुरूआत में ही मोहनलाल ने कांग्रेस प्रत्याशी के जीत का दावा कर दिया और भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप तक लगा दिए।
स्थानीय लोगों ने मूलभूत समस्याओं की पीड़ा सुनाते हुए बताया कि यहां पिछले 10 सालों में भाजपा के सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कोई काम नहीं किए। आज भी लोग फ्लोराइड पानी पी रहे है। इस बार यहां के लोग इतिहास बदलेंगे। कांग्रेस के प्रत्याशी हरीशंचद्र मीना जितेंगे।
चौपाल में मौजूद स्थानीय बुजुर्गों ने बताया कि राजस्थान का सबसे बड़ा बांध बीसलपुर टोंक जिले में मौजूद लेकिन इसके बाद भी फ्लोराइड पानी मिल रहा है। मीठा पानी आज तक नहीं मिला। सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने आज तक पेयलज समस्या का समाधान नहीं किया।
सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो पानी को मासी डेम में डालने के झूठे वादे पिछले 10 सालों में स्थानीय काम काज के विकास नहीं किए।
हरीशचंद्र मीना की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि नमोनारायण मीना के भाई है। उन्होने भी केंद्रीय मंत्री रहते खूब विकास कार्य किए है।
सचिन पायलट को लेकर पूछे सवालों पर लोगों ने बताया कि टोंक विधानसभा में सचिन पायलट ने जो विकास कार्य करवाएं है जो उनकी देशभर में पहचान है उससे इस बार कांग्रेस को ही जिताएंगे।
चाय की चौपाल में मौजूद भाजपा के एक समर्थक ने प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों की तारीफ करते हुए सभी लोगों की आवाज बंद करते हुए कहा कि यह तो सपने में मत सोचना कि कांग्रेस की सरकार बन जाएगी। मोदी ने पूरे विश्व में छाप बना रखी है।
युवाओं को लेकर बढ़ा दावा करते हुए कहा कि देश के 80 फीसदी युवा मोदी के साथ है,महिलाएं भी 80 फीसदी मोदी के साथ है। कांग्रेसियों की खिंचाई करते हुए कहा कि 5 लोग एकत्रित होकर कांग्रेस का माहौल बनाने की कोशिश करते है लेकिन इनसे माहौल बनेगा नहीं।
मोदी सरकार गरीबों को अनाज बांट रहे है। किसानों को सम्मान निधि की राशि दे रहे है। कांग्रेसियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि जो भी भ्रष्टाचार कर रहे है सबकों जेल भेज रहे है।
वहीं चाय की दुकान पर बैठे एक युवक ने मोदी सरकार के दावों का दम निकालते हुए कहा कि ना तो युवाओं को रोजगार मिल रहा है। ना किसानों को सम्मान निधि राशि मिल रही है। भाजपा-कांग्रेस के समर्थक होने की बात पर थोड़ा बिगड़ते हुए कहा आप तो मुद्दों की बात किजिए, जब मुद्दों की बात शुरू की तो कहा कि यहां ना तो पानी है ना रोजगार है। सड़कों की भी हाल ऐसी है कि चलना दूभर है।
खैर सबके अपने-अपने दावे है, अपनी अपनी गारंटियां है। फिलहाल तो चुनावी रण है नेता और प्रत्याशी मतदाताओं को यह समझाने में जुटे है कि कौनसी पार्टी उनकी कितनी हितैषी है। लेकिन इन दावों और वादों की हकीकत तो 4 जून को नतीजे घोषित होने के बाद भी सामने आएगी।
राजस्थान के लोकसभा चुनावों में 25 सीटों के सटिक और विश्वसनीय आंकलन के लिए अपने मोबाइल पर पढ़ते और देखते हुए One.india.com । मोबाइल के प्ले स्टोर से भी आप इसे डाउनलोड कर सकते है।












Click it and Unblock the Notifications