राजस्थान: कांग्रेस ने जारी की अंतिम लिस्ट, 21 उम्मीदवारों का ऐलान, शांति धारीवाल को इस सीट से मिला टिकट
Congress Releases Final List Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को सातवीं सूची जारी की है। कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने 21 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कांग्रेस ने सभी 200 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।
इससे पहले पार्टी ने 179 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। सिर्फ 21 सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी करनी थी। कांग्रेस ने 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा के लिए सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शांति धारीवाल को कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिला है।

इन सीटों से इन्हें मिला टिकट
1. उदयपुरवाटी - भगवान राम सैनी
2. केकड़ी - मनीषा गुर्जर
3. धोद - जगदीश डानोडिया
4. झोटवाड़ा - अभिषेक चौधरी
5. चाकसू - वेद प्रकाश सोलंकी
6. कामां - जाहिदा खान
7. बाड़ी - प्रशांत सिंह परमार
8. टोडाभीम - घनश्याम मेहर
9. अजमेर उत्तर - महेंद्र सिंह रलावता
10. नागौर - हरेंद्र मिर्धा
11. खींवसर - तेजपाल मिर्धा
12. सुमेरपुर - हरि शंकर मेवाड़ा
13. गुड़ामालानी - कर्नल सोनाराम चौधरी
14. चित्तौड़गढ़ - सुरेंद्र सिंह जाड़ावता
15. शाहपुरा - नरेंद्र कुमार रैगर
16 पीपल्दा - चेतन पटेल
17. कोटा उत्तर - शांति धारीवाल
18. कोटा दक्षिण - राखी गौतम
19. रामगंज मंडी - महेंद्र राजोरिया
20. किशनगंज - निर्मला सहरिया
21. झालरापाटन - रामलाल चौहान
कांग्रेस ने 200 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी
इससे पहले कांग्रेस ने राजस्थान में 6 सूची जारी कर चुकी थी। जिसमें अभी तक 179 उम्मीदवारों को टिकट मिल चुका था। वहीं, सातवीं और आखिरी सूची को मिलाकर कांग्रेस ने 200 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इन उम्मीदवारों को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मिल गया है।
यह भी पढ़ें- राजस्थान: जेजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, पूर्व विधायक समेत इन दिग्गजों को मिला टिकट












Click it and Unblock the Notifications