LokSabha Election: सीएए, नेताओं के भाजपा में जाने पर क्या बोल गए सचिन पायलट ?

Lok Sabha Election: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और टोंक विधायक सचिन पायलट ने आज लोकसभा चुनावों को लेकर जारी हुई प्रत्याशियों की पहली लिस्ट पर प्रतिक्रिया दी।

सचिन पायलट ने जहां राजस्थान की 10 लोकसभा सीटों पर जारी प्रत्याशियों को जिताऊ बताया वहीं कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं को भी नसीहत दी।

congress-national-general-secretary-sachin-pilot-hits-back-at-bjp-over-caa

कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं के सवालों पर भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के तो वर्तमान के सांसद और विधायक कांग्रेस मे शामिल हो रहे है। कांग्रेस छोड़कर जो जा रहे है वो सभी तो पूर्व है।

वहीं सचिन पायलट ने खुद के चुनाव लड़ने के सवालों पर कहा कि मुझे छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी भी दी गई है। लेकिन मैं राजस्थान में भी रहकर यहां पार्टी के लिए काम करूगा।

सचिन पायलट ने वन इंडिया के सवालों के जवाब में कहा कि टिकट किसे मिलेगा और कौन प्रत्याशी होगा इसका फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीईसी कमेटी करती है।

दरअसल सचिन पायलट आज टोंक के एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। जहां कांग्रेसी कार्यकर्ता के आवास पर चाय की चुस्कियों के साथ मुलाकात कर चर्चा की।

छत्तीसगढ़ के प्रभारी बनाए जाने के बाद राजस्थान के रिश्ते को लेकर सचिन पायलट ने बड़ी बेबाकी से कहा कि राजस्थान से मेरा रिश्ता अंतिम सांस तक है ।

केंद्र सरकार द्वारा सीएए के नोटिफिकेश जारी करने के सवालों पर पायलट ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि यह तो बहुत पुराना कानून था । इसकों आचार संहिता से पहले लेकर आए। लेकिन मुझे खुशी होती कि मनरेगा की तरह कोई रोजगार का कानून लेकर आते, एमएससी पर कानून लेकर आते,हम उसको स्वीकार करते।

कोई भी काम जनता के हित में होता हम उसकों एप्रीसिएट करते है लेकिन यह लोकसभा चुनावों की आचार संहिता के ऐनवक्त पहले लाकर धुर्वीकरण करने की कोशिश की जा रही है।

भाजपा सांसद राहुल कस्वां के कांग्रेस में शामिल होने पर सचिन पायलट ने कहा कि कि कोई भी व्यक्ति पार्टी छोड़ता है तो उनकी क्या मजबूरियां थी, क्या विवशताएं थी, मैं नहीं जानता हूं। लेकिन अचानक इतना बड़ा ह्रदय परिवर्तन होना चुनाव से ठीक पहले जनता सवाल पूछ सकती है।

बरहाल यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है मैं कुछ टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं, हर व्यक्ति स्वतंत्र है अपनी विचारधारा को चुनने के लिए,राजनीतिक रास्ते को चुनने मैं, यह समय है जनता बताएगी यह निर्णय सही था या ग़लत ।

मैं ऐसा मानता हूं कि 10 साल के कार्यकाल के बाद मैंने कई राज्यों का दौरा किया है, इस समय अच्छा माहौल हमारे इंडिया अलाइंस का बन रहा है। घटक दलों से हमारे समझौते संपूर्ण नहीं हो पाए हैं लेकिन बरहाल जो दो दर्जन पार्टियां लड़ रही है वो मजबूती से मिलकर लड़ रही है, और मुख्य मुकाबला उत्तर भारत में कांग्रेस और भाजपा में होगा।

Rajasthan News: तेजस विमान क्रैश की आंखों देखी, आप भी सुनिए क्या हुआ ऐसा कि...
राजस्थान के 10 लोकसभा सीटों के उम्मीद्वारों की घोषणा पर सचिन पायलट ने कहा कि हम सब लोगों का उम्मीदवार हैं, जो 10 नाम आए हैं, वो सबकी सलाह है सबसे बातचीत करने के बाद आए हैं।

इस लिस्ट में काफी नौजवानों को मौका दिया है,कुछ अनुभवी लोग भी हैं जिनकों पार्टी ने टिकट दिया है सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जितेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+