Rajasthan News: तेजस विमान क्रैश की आंखों देखी, आप भी सुनिए क्या हुआ ऐसा कि...
Tejas crashes in Jaisalmer: राजस्थान के रेतीले धोरों में आज भारतीय वायु सेना के तेजस विमान हादसे का शिकार हो गया। क्रेश हुआ विमान मेघवाल छात्रावास की बिल्डिंग के पास जा गिरा।
तेजस के क्रेश होने की घटना से आसपास के इलाके में अफरातफरी जरूर मची लेकिन गनीमत यह रही कि कोई हादसे का शिकार नहीं हुआ।

इस पूरे हादसे के प्रत्यशदर्शियों ने आंखों देखी घटना की पूरी जानकारी मीडिया से शेयर करते हुए बताया कि कैसे विमान अपना नियंत्रण खोकर बिल्डिंग के पास आकर गिर गया।
Recommended Video
छात्रावास के एक छात्र ने पूरे हादसे की आंखों देखी सुनाई साथ ही यह भी बताया कि कैसे उसने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और उसके बाद किस तरह से पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू किया।
वहीं हादसे के दौरान मौके पर पहुंचे जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी ने भी घटना को लेकर चिंता जाहिर की और ईश्वर का धन्यवाद देते हुए कहा शुक्र है कि किसी की जान नहीं गई।
दरअसल हुआ यह कि आज जैसलमेर में भारतीय वायु सेना का हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस मंगलवार को एक परिचालन प्रशिक्षण उड़ान के दौरान जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्वदेशी जेट की यह पहली दुर्घटना बताई जा रही है।
विमान के क्रैश होने से पहले पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया था। वहीं दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक जैसलमेर की लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी के पास तेजस क्रैश हुआ है, जो मेघवाल छात्रावास की बिल्डिंग के नजदीक गिरा। हालांकि फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
हादसे के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना में पायलट सुरक्षित बच गया है।
बता दें कि क्रैश के वक्त पायलट और को-पायलट तेजस में मौजूद थे, इसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची है। साथ ही मौके पर नगर परिषद व सेना की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
आपकों बता दे कि पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में सेना की तीनों विंग युद्ध अभ्यास में भाग ले रही हैं. इस युद्ध अभ्यास को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पोकरण पहुंचे हैं।
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है. वहीं, दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है.












Click it and Unblock the Notifications