'राजस्थान में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार, बदलेगा 30 साल का इतिहास', जयपुर में बोले सचिन पायलट

Sachin Pilot: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी ने शनिवार 23 सितंबर को जयपुर के मानसरोवर में नए कांग्रेस कार्यालय की आधारशिला रखी। कांग्रेस कार्यालय की आधारशिला रखने के बाद जनसभा को भी संबोधित किया।

इस दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने जनसभा को संबोधित करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ सुलह के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि नया भवन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

Sachin Pilot

सभा को संबोधिक करते हुए सचिन पायलट ने कहा, दो महीने बाद जब राजस्थान में वोट पड़ेंगे तो 30 साल का इतिहास बदलेगा और एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। पायलट ने कहा कि राजस्थान ही नहीं, मध्यप्रदेश समेत विधानसभा चुनाव वाले सभी राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

सचिन पायलट ने बोलते हुए कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव हम सब को मिलकर लड़ना है और इस चुनाव में इंडिया गंठबंधन जीतेगा। पायलट ने करीब दो मिनट भाषण दिया, जिसमें उन्होंने दावा करते हुए कहा कि नये भवन से पहले राज्य में हमारी सरकार बनेगी।

सभा को संबोधित करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा, राहुल जी, हम आपकी मोहब्बत की दुकान वाली लाइन को आगे बढ़ा रहे हैं। मुझे गर्व है कि सरकार ने प्रदेश के हर घर तक पहुंचने का प्रयास किया। हमने जो वादे किए थे वे निभाएं हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर सरकार रिपीट हो हम सब इसका संकल्प लेकर यहां से जाएंगे। हम जो कहते हैं वो करते हैं। गहलोत ने कहा कि देश की फांसीवादी ताकतों का मुकाबला हमें करना है। सीबीआई, ईडी और तमाम एजेंसियों के जरिए लोगों को परेशान किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+