राजस्थान में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने छोड़ा पार्टी का साथ, भाजपा में शामिल हो गए

सीकर। राजस्थान में सीकर के दिग्गज कांग्रेसी नेता दौलत राम गोयल ने पार्टी छोड़ दी। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। प्रेम सिंह पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनायें। पार्टी के सपने को पूरा करने में गोयल की भूमिका अहम रहेगी।

congress leader daulat ram goyal joins bjp in rajasthan

गोयल ने जब भाजपा में एंट्री ली तो जिला उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा नगर अध्यक्ष महेंद्र सोमानी ,महिला शहर मंडल अध्यक्ष सीमा मित्तल ,नेता प्रतिपक्ष महेंद्र गोयल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। दौलत राम गोयल के भाजपा में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। बाजोर ने खुशी जाहिर की ओर कहा कि गोयल वर्षों से कांग्रेस की सेवा कर रहे थे। मगर, अब वे हमारे साथ काम करेंगे।

वहीं, दौलत राम गोयल ने कहा कि देश का भविष्य अगर सुरक्षित है तो वो भाजपा के हाथों में है। भाजपा की जो नीति है। जो विचार धारा है, वो राष्ट्र हित में काम करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+