Loksabha Election: राजस्थान में कांग्रेस ने तय किए लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम,जानिए

Rajasthan LokSabha Election: भाजपा ने राजस्थान की 25 सीटों में से 15 पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद अब कांग्रेस ने भी पहली लिस्ट तैयार कर ली है।

राजस्थान में कांग्रेस भी 15-16 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का जल्द ऐलान कर सकती है। इन सीटों पर प्रत्याशियों के चयन लगभग फाइनल हो गया है।

congress-has-decided-the-names-of-candidates-for-lok-sabha-elections-in-rajasthan-names-may-be-anno

बीजेपी ने राजस्थान में 15 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है, तो वहीं अब कांग्रेस भी 7 मार्च के बाद कभी भी करीब 15 से 16 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा सकता है।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नामों के ऐलान की तैयारी कर रही है। वहीं, बीजेपी ने हाल ही में 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी।

जिसमें अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल और राजस्थान के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

अब कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों की सूची जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है। कांग्रेस सूत्रों की माने तो 7 मार्च को 100 उम्मीदवारों की सूची जारी की जा सकती है।

जिसमें राजस्थान के कई उम्मीदवारों के नाम भी शामिल होंगे, क्योंकि राजस्थान समेत कई राज्यों के लिए स्क्रिनिंग कमेटी की बैठक पूरी हो चुकी है। कांग्रेस 7 मार्च को केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक करेगी जिसमें 100 नामों पर मुहर लग सकती है।

राजस्थान में अब तक इन नामों पर बन चुकी सहमति ?

राजस्थान में बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

हालांकि इस पर फैसला कांग्रेस की CEC की बैठक में फैसला होगा, लेकिन राजस्थान में कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

जिस तरह से कांग्रेस की तैयारियां चल रही है उसमें कुछ नाम तो पक्के नजर आ रहे हैं जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा भी हो रही है।

इसमें जालौर-सिराही, झुंझुनूं, कोटा, उदयपुर, भीलवाड़ा, सीकर, अलवर, बारां-झालावाड़, बाड़मेर-जैसलमेर, दौसा, श्रीगंगानगर, डूंगरपुर, राजसमंद, भरतपुर, टोंक जोधपुर और अजमेर सीट के उम्मीदवारों की चर्चा जोरशोर से हो रही है।

कांग्रेस सूत्र इन 6 उम्मीदवारों का मान रहे टिकट पक्का

इन नामों में जालौर-सिरोही सीट पर वैभव गहलोत का नाम तय माना जा रहा है। इसके अलावा कोटा सीट से अशोक चांदना, बारां-झालावाड़ से प्रमोद जैन भाया, भरतपुर से संजना जाटव, जोधपुर से मानवेंद्र सिंह जसोल और दौसा से मुरारी लाल मीणा के नाम पर मुहर लगना तय माना जा रहा है।

हालांकि हाल में कांग्रेस से कई दिग्गज बीजेपी में शामिल हुए हैं तो कांग्रेस जरूर उसे ध्यान में रखकर ही उम्मीदवारों को चयन करेगी। क्योंकि कांग्रेस ने पहले ही कहा था कि उम्मीदवारों का DNA देखा जाएगा उसके बाद ही नाम तय किये जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+