Congress Candidate Rajasthan: राहुल कस्‍वां समेत इन दिग्‍गजों को कांग्रेस की टिकट, देखें वायरल सूची

Congress Candidate Rajasthan List: लोकसभा चुनाव 2024 को कांग्रेस उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची किसी भी वक्‍त आ सकती है। इसमें राजस्‍थान की भी 9 सीटों के प्रत्‍याशियों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

सोमवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई, जिसमें पांच राज्‍यों की करीब 68 सीटों पर उम्‍मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई है।

Congress Candidate Rajasthan List

यह भी पढ़ें- Rahul Kaswan join Congress: राहुल कस्‍वां ने BJP छोड़ कांग्रेस ज्‍वाइन की, अब चुनाव लड़ा तो आएंगी ये दिक्‍कतें

राजस्‍थान की 25 में से जिन 9 सीटों पर उम्‍मीदवारों के नामों पर मुहर लगी है। उनकी बस घोषणा होनी है। चूरू से भाजपा राहुल कस्‍वां ने तो एक दिन पहले कांग्रेस ज्‍वाइन की थी।

राजस्‍थान से कांग्रेस के संभावित उम्‍मीदवार

जालौर-सिरोही से वैभव गहलोत
चूरू से राहुल कस्‍वां
बीकानेर से गोविंद राम मेघवाल
जोधपुर से करण सिंह
झुंझुनूं से बृजेंद्र ओला
अलवर से ललित यादव
भरतपुर से संजना यादव
टोंक से हरीश मीणा
उदयपुर से ताराचंद मीणा

ये चार सीटें होल्‍ड पर

सीईसी की बैठक में राजस्‍थान की 25 में से 13 सीटों पर उम्‍मीदवारों के नामों को चर्चा के लिए रखा गया था, जिसमें से झालावाड़-बारां, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा और चित्‍तौड़गढ़ सीट को अभी होल्‍ड पर रखा गया है। झालावाड़-बारां से प्रमोद जैन भाया व चित्‍तौड़गढ़ से उदयलाल आंजना का नाम चल रहा है।

पायलट गहलोत नहीं लड़ेंगे चुनाव

राजस्‍थान के सियासी गलियारों में चर्चा थी कि इस बार कांग्रेस पूर्व सीएम अशोक गहलोत व पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट को भी मैदान में उतार सकती है, मगर टोंक से हरीश मीणा और जालौर-सिरोही से गहलोत के बेटे वैभव का टिकट लगभग फाइनल हो गया। ऐसे में पायलट व गहलोत की चुनाव लड़ने की संभावना कम ही है।

उल्‍लेखीनय है कि लोकसभा चुनाव में पिछले दस साल से कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई है। साल 2014 व 2019 में मोदी लहर चली और राजस्‍थान की सभी 25 सीटों पर भाजपा (गठबंधन) ने जीत दर्ज की। इससे पहले साल 2009 में कांग्रेस के 20 उम्‍मीदवार जीतकर संसद पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+