Rajasthan: मुश्किलों में घिरे कॉमेडियन ख्याली सहारण, काम दिलाने के नाम पर महिला से रेप का आरोप

राजस्थान में एक महिला के साथ होटल में रेप हुआ। जिसका आरोप कॉमेडियन ख्याली सहारण पर लगा है।

comedian

मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन ख्याली सहारण की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन पर 25 साल की एक महिला ने रेप का आरोप लगाया, जिस पर राजस्थान में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि उन्होंने महिला को काम दिलाने का झांसा दिया था। इसी के बहाने उन्होंने उसके साथ रेप किया।

रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को कॉमेडियन जयपुर के मानसरोवर इलाके के एक होटल में रुके थे। वहां पर उन्होंने सोमवार को नशे की हालत में महिला के साथ रेप किया। घटना के बाद महिला पुलिस के पास पहुंची और कॉमेडियन के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज करवाया। फिलहाल आरोपों की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक श्रीगंगानगर की रहने वाली महिला एक फर्म में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती थी। करीब एक महीने पहले वो एक अन्य महिला के साथ काम के लिए कॉमेडियन के संपर्क में आई थी। हाल ही में वो जयपुर आई और ख्याली ने होटल में दो कमरे बुक किए। एक में वो थे, जबकि दूसरे में वो दोनों महिलाएं। महिला का आरोप है कि पहले ख्याली ने बीयर पी और फिर उन्होंने महिला को भी जबरन पिलाया। कुछ देर बाद एक महिला अपने कमरे में चली गई, जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने दूसरी महिला के साथ रेप किया।

'ये तो फिल्मी कल्चर'
महिला के मुताबिक उसके पति की मौत हो गई थी। इस वजह से वो काम खोज रही। होटल में कॉमेडियन ने गंदी हरकत शुरू की। उन्होंने उसे चॉकलेट, टीशर्ट आदि दिए और बीयर ऑफर की। साथ ही गले लगाया। महिला के मुताबिक विरोध करने पर कॉमेडियन ने कहा कि ये सब फिल्मी कल्चर है। महिला शराब पीने से मना कर रही थी, लेकिन उन्होंने जबरदस्ती पिलाया। महिला ने ये भी आरोप लगाया कि पुलिस में शिकायत करने पर उनको जान से मारने की धमकी मिली।

द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से हुए थे फेमस
आपको बता दें कि ख्याली द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के दूसरे सीजन में नजर आए थे। वहां से ही उन्हें प्रसिद्धी मिली। इसके बाद वो कई शोज और मूवी में नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+