Rajasthan News: सिरोही के माउंट आबू में ग्रीष्म महोत्सव में देखिए रंग रंगीली झलकियां,उमड़़े देशी-विदेशी मेहमान

Rajasthan News: राजस्थान जिसकी पहचान ही त्यौहार और उत्सव मानी जाती है। देश और दुनियां में रंग रंगीलों राजस्थान की छवि बनी हुई है। फिर कोई भी माउंटआबू के इस खास महोत्सव से कैसे चूक सकता है।

राजस्थान का कश्मीर कहा जाने वाला माउंट आबू जहां अक्सर देशी और विदेशी मेहमानी की रेलमपेल बनी रहती है। अबकी बार देशी और विदेशी पावणें फिर जुटे है। मौका है दो दिन तक चलने वाले में ग्रीष्म महोत्सव का।

colourful-glimpses-in-the-two-day-summer-festival-in-mount-abu-rajasthan

ग्रीष्म महोत्सव के तहत माउंटआबू में दो दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। कार्यक्रमों में शोभायात्रा के साथ विभिन्न रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे है। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन सिरोही एवं नगरपालिका की ओर से आयोजन किए जा रहे है।

सिरोही के माउंट पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन सिरोही एवं नगरपालिका माउंटआबू के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार से माउंटआबू में दो दिवसीय ग्रीष्म महोत्सव 2024 का समारोहपूर्वक शुभारंभ हुआ। इस महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार के रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

दो दिवसीय ग्रीष्म महोत्सव 2024 का माउंटआबू उपखंड अधिकारी गौरव रविंद्र सालुखे ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह शोभायात्रा पेट्रोल पंप से शुरू हुई जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए गुजरी। इसमें प्रदेश के कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुतियां पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया गया।

महोत्सव के दौरान माउंटआबू के पोलो ग्राउंड में सीआरपीएफ द्वारा शस्त्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिसे आने वाला पर्यटक भारतीय अर्धसैनिक बल में उपयोग होने वाले शास्त्रों का नजदीक से देखने का आनंद ले सके।

गौरतलब है कि प्रदेश के सबसे उंचे एवं एकमात्र हिल स्टेशन माउंटआबू का यह महोत्सव पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहता है।

इस अवसर पर तहसीलदार हुकमीचंद, पुलिस उपअधीक्षक पुष्पेंद्र वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष जीतूराणा, नगरपालिका आयुक्त शिवपालसिंह राजपुरोहित एवं माउंटआबू थानाधिकारी सुरेश चौधरी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+