सांप पकड़ने आए स्‍नेकमैन को ही डस गया कोबरा, वायरल वीडियो में देखें सबके सामने तुरंत कैसे टूटा दम

चूरू, 14 सितम्‍बर। राजस्‍थान के चूरू जिले में स्नेकमैन नाम से मशहूर विनोद तिवाड़ी (45) की कोबरा के डसने से मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    सांप पकड़ने आए स्‍नेकमैन को ही डस गया कोबरा, वायरल वीडियो में देखें सबके सामने तुरंत कैसे टूटा दम
    स्‍नेकमैन विनोद तिवाड़ी को मौके पर बुलाया गया

    स्‍नेकमैन विनोद तिवाड़ी को मौके पर बुलाया गया

    चूरू जिले के सरदारशहर के वार्ड 21 में गोगामेड़ी के पास शनिवार सुबह 7 बजे एक कोबरा दिखाई दिया था। स्‍थानीय लोगों ने पहले तो उसे अपने स्‍तर पर पकड़ने का प्रयास किया। फिर सफलता नहीं मिली तो स्‍नेकमैन विनोद तिवाड़ी को मौके पर बुलाया गया।

     बेहोश होकर गिर गया

    बेहोश होकर गिर गया

    विनोद ने कोबरा को पकड़ कर बैग में डाल लिया था। तभी सांप ने उनकी उंगली पर डस लिया। डंसने का एहसास हुआ तो विनोद खड़े होकर कुछ कदम चला। फिर बेहोश होकर गिर गया। कुछ ही सेकेंड में उनकी मौत हो गई।

    उंगली को चूसकर जहर निकालने की कोशिश भी की

    उंगली को चूसकर जहर निकालने की कोशिश भी की

    मीडिया से बतचीत में सरस बूथ संचालक और मौके पर मौजूद शंकर लाल चौधरी ने बताया कि कोबरा के डसने के बाद विनोद तिवाड़ी ने उंगली को चूसकर जहर निकालने की कोशिश भी की।

    लोकदेवता महाराज की गोगामेड़ी पर माथा टेका

    उसके बाद उसने पास ही स्थित लोकदेवता महाराज की गोगामेड़ी पर माथा टेका। उस दौरान जी घबराने लगा। लोग विनोद तिवाड़ी अस्‍पताल पहुंचा पाते उससे पहले ही मौत हो गई।

    पहले भी कई सांपों का रेस्‍क्‍यू कर चुका था

    पहले भी कई सांपों का रेस्‍क्‍यू कर चुका था

    विनोद ने कोई पहली बार सांप नहीं पकड़ा था। इससे पहले भी कई सांपों का रेस्‍क्‍यू कर चुका था। कभी कुछ नहीं हुआ। यहां कोबरा को पकड़ तो लिया, मगर बोरे में डालते वक्‍त डसने पर विनोद तिवाड़ी ने लोगों से कहा भी कि लगता है कि इस काम जच गया लागे। थोड़ी देर बात मौत हो गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+