Gunnu Kidnap Sikar : सीकर में कोचिंग संचालक के बेटे का अपहरण, बिना नंबर की बोलेरे में आए किडनैपर्स

सीकर, 4 अक्‍टूबर। राजस्‍थान के सीकर में कोचिंग संचालक के बेटे का मंगलवार सुबह अपहरण हो गया। बोलेरो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। बिना नंबर की सफेद बोलेरो को पकड़ने के लिए सीकर, झुंझुनूं और नागौर समेत आस पास के जिलों में नाकाबंदी करवाई गई है।

Recommended Video

    Gunnu Kidnap Sikar : सीकर में कोचिंग संचालक के बेटे का अपहरण, बिना नंबर की बोलेरे में आए किडनैपर्स
    सीकर से गुन्‍नू हुड्डा का किडनैप बच्‍चे

    सीकर से गुन्‍नू हुड्डा का किडनैप बच्‍चे

    सीकर से किडनैप किए गए बच्‍चे का नाम गुन्‍नू हुड्डा है। नौ वर्षीय गुन्‍नू मंगलवार सुबह अपने नाम अपने नाना देशाराम के साथ स्‍कूटी पर सवार होकर स्‍कूल जा रहा था। कक्षा एक छात्र है। स्‍कूल से कुछ ही दूर पहले अपहरण हो गया। बोलेरे सवार बदमाशों ने पहले तो देशाराम की स्‍कूटी रुकवाई और फिर उसे स्‍कूटी ठीक से चलाने का उलाहना दिया। इसके बाद वे बच्‍चे गुन्‍नू को अपने साथ बोलेरे में बैठाकर ले गए।

     सीकर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई

    सीकर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई

    सीकर में बच्‍चे के अपहरण की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई और मौका मुआयना किया। परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हो गया। गुन्‍नू के परिजनों के परिजनों ने अपहरण को लेकर किसी पर शक नहीं जताया है। पुलिस आस पास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

    गुन्‍नू को नाना स्‍कूल छोड़ने जा रहे थे

    गुन्‍नू को नाना स्‍कूल छोड़ने जा रहे थे

    मीडिया से बातचीत में सीकर की एक कोचिंग संचालक महावीर हुड्डा ने बताया कि उनके बेटे गुन्‍नू के नाना उसे रोजाना की तरह मंगलवार सुबह स्‍कूल छोड़ने जा रहे थे। रास्‍ते में वारदात हो गई। बेटे के अपहरण के बाद बोलेरा पिपराली रोड की तरफ गई। ऐसे में आशंका है कि बच्‍चे को उदयपुरवाटी, नवलगढ़ या जयपुर की तरफ ले जाया गया है।

    अपहरण के लिए रैकी करने आए

    अपहरण के लिए रैकी करने आए

    पुलिस की शुरुआती पूछताछ में कोचिंग संचालक महावीर हुड्डा ने बताया कि बदमाशों की यह बिना नंबर की गाड़ी एक दिन पहले दोपहर दो बजे भी शहर में देखी गई थी। संभवतया वे उनके बेटे के अपहरण के लिए रैकी करने आए थे। सीकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने वारदात स्‍थल का मुआयना किया और पुलिस अधिकारियों को आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश दिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+