CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान के 74 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन मिलेगी सीएम किसान की किस्त
CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान के किसानों के लिए साल का आखिरी महीना राहत और खुशखबरी लेकर आ रहा है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) की 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी की गई थी। इसके तहत किसानों के खाते में 2000 रुपये सीधे ट्रांसफर होते हैं। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के 74 लाख किसानों के खाते में सीएम किसान सम्मान निधि भी ट्रांसफर की जाती है। अब तक इसकी 4 किस्त दी जा चुकी है।
अब किसानों की नजर राज्य सरकार की मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पांचवीं किस्त पर टिकी हुई है। सहकारिता विभाग से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 18 या 19 दिसंबर को इस योजना की पांचवीं किस्त जारी कर सकते हैं।

CM Kisan Samman Yojana: 74 लाख किसानों को मिलेगा फायदा
- इस किस्त के तहत राज्य के करीब 74 लाख किसानों के बैंक खातों में 1000-1000 रुपये डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजे जाएंगे।
- खास बात यह है कि किसानों को इस राशि के लिए कोई अलग आवेदन या प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत नहीं होगी। जिन किसानों को पहले की किस्तों का लाभ मिल चुका है, उनके खातों में यह रकम अपने आप पहुंच जाएगी।
यह भी पढ़ें: PM Kisan: Farmer ID के बिना नहीं मिलेगी PM किसान की 22वीं किस्त, कैसे करना होगा अप्लाई?
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में सीधे उनके खातों में आती है।
- इसके अलावा राजस्थान सरकार अपनी मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए फिलहाल सालाना 3000 रुपये अतिरिक्त सहायता दे रही है। इस तरह प्रदेश के किसानों को अभी कुल 9000 रुपये सालाना की आर्थिक मदद मिल रही है।
CM Kisan Samman Yojana Payment: सीधे खाते में मिलती है सहायता राशि
राजस्थान सरकार प्रदेश के जिन पात्र किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत 6,000 रुपये की सहायता राशि मिलती है, उन्हें सालाना 3,000 की अतिरिक्त राशि देती है। इसके लिए किसानों को अलग से कोई पंजीकरण नहीं कराना पड़ता है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यह राशि किसानों के लिए रबी सीजन की तैयारी, बीज-खाद की खरीद और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित होगी। ऐसे में दिसंबर का महीना राजस्थान के किसानों के लिए उम्मीदों और खुशियों वाला बन सकता है।
यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: अभी तक नहीं मिले पीएम किसान के 21वीं किस्त के 2000? क्या करें कि एक साथ आ जाएं सारे पैसे?












Click it and Unblock the Notifications