स्‍टाम्‍प पर लड़कियां बेचने के मामले में CM गहलोत बोले-'यह BJP सरकार की देन, हमने तो इसे उजागर किया'

राजस्‍थान के भीलवाड़ा जिले में कथित रूप से स्‍टाम्‍प पेपर पर लड़कियां बेचे जाने के मामले पर सियासी रंग चढ़ता नजर आ रहा है। खुद सीएम अशोक गहलोत को इसे लेकर राजस्‍थान में भाजपा की पूर्व सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा कि यह मामला भाजपा सरकार की देन है। राजस्‍थान की अशोक गहलोत ने सरकार ने तो इसे उजागर किया और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

Recommended Video

    Rajasthan Girls Auctioned on Stamp Papers : CM Gehlot ने BJP को घेरा | वनइंडिया हिंदी | *Politics
     स्‍टाम्‍प पेपर पर बेटियों की नीलामी भीलवाड़ा

    स्‍टाम्‍प पेपर पर बेटियों की नीलामी भीलवाड़ा

    बता दें कि हाल ही मीडिया के जरिए खुलासा हुआ कि भीलवाड़ा में स्‍टाम्‍प पेपर पर लिखा पढ़ी करके बेटियों को नीलाम किया जा रहा है। बेटी की नीलाम से मना करने पर पंचायत उसकी मां से रेप जैसा तुगलगी फरमान सुना दे रही है। खबर देशभर की सुर्खियां बनी। राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राज्‍य महिला आयोग समेत तमाम संगठनों ने इस पर भीलवाड़ा कलेक्‍टर, भीलवाड़ा एसपी व राजस्‍थान सरकार से जवाब मांगा। पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी भी गठित की गई। भाजपा भी अशोक गहलोत सरकार पर हमलावर हो रही है। खुद राजस्‍थान सीएम अशोक गहलोत इस पर लगातार सफाई दे रहे हैं।

    अब तक 21 आरोपित गिरफ्तार किए

    अब तक 21 आरोपित गिरफ्तार किए

    न्‍यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार अब राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पूरा घटनाक्रम साल 2005 का है। तब राजस्‍थान की सत्‍ता में भाजपा थी। कांग्रेस सरकार तो 2019 में आई इसका पर्दाफाश किया। मामले में अब तक 21 आरोपित गिरफ्तार किए। 3 की मौत हो गई और 1 अभी फरार है। 2 बच्चों की भी मौत हो गई। बाकी अपने घर जा चुके हैं। एक दिन पहले सीएम गहलोत ने यह भी कहा था कि इस तरह का मामला सामने आने पर हर पहलू की जांच करवाई जा रही है। किसी को बख्‍शा नहीं जाएगा।

    अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे भाजपा नेता

    अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे भाजपा नेता

    भाजपा नेता भी स्‍टाम्‍प पर बेटियां बेचे जाने के मामले को लेकर राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे। BJP के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस पार्टी का नारा तो है, लड़की हूं लड़ सकती हूं का, लेकिन हकीकत राजस्थान में देखें। जहां बहन बेटियों की खुलेआम नीलामी चल रही है। कांग्रेस के कुशासन से तंग आकर अब राजस्थान की बेटियां कह रही हैं, लड़की हूं बच सकती हूं, तभी तो राजस्थान में रह सकती हूं।

    राजस्‍थान में रोजाना 14 और महीने में करीब 400 मिसिंग केस दर्ज हो रहे

    राजस्‍थान में रोजाना 14 और महीने में करीब 400 मिसिंग केस दर्ज हो रहे

    इधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि लड़कियों की खरीद-फरोख्त और गुलाम बनाने जैसे तरीके जो आईएसआईएस और तालिबान में देखने को मिलते थे। वैसे ही मामले अब राजस्थान में भी सामने आ रहे हैं। प्रदेश में लड़कियों की कई और गुलाम बनाने की घटनाएं हो रही हैं जो शर्मनाक है। राजस्‍थान में रोजाना 14 और महीने में करीब 400 मिसिंग केस दर्ज हो रहे हैं। राजस्‍थान मुख्यमंत्री को केवल अस्पतालों और सड़कों के मामले पर ही शर्म आती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+