सीएम गहलोत ने कहा-'जनकल्याणकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ हर व्यक्ति को मिलना चाहिए'
जयपुर, 19 जून। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी सरकार लगातार राज्यवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में जुटी हैं। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि 'राज्य सरकार द्वारा गंभीर बीमारियों जैसे लिवर ट्रांसप्लांट की सघन सूचना आमजन को दी जाए, ताकि उन्हें धन के अभाव में गंभीर रोग के इलाज से वंचित न होना पड़े। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ राज्य के हर व्यक्ति को मिले इसकी सुनिश्चित्ता की जाए।'

इसके साथ ही उन्होंने Tweet किया है कि 'इंदिरा रसोई योजना के अंतर्गत अब तक 20 हजार से अधिक दानदाता भोजन प्रायोजित कर चुके हैं। इन दानदाताओं को सम्मान स्वरूप डिजिटल अभिनंदन पत्र प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करें।'
लघु और सीमांत किसानों को मिले लाभ
और इसके साथ ही उन्होंने Tweet किया है कि 'राज्य में ऐसे कृषि प्रावधान किए जाने चाहिए जिससे कृषि से सम्बंधित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लघु और सीमांत किसानों को मिल सके। योजनाओं का प्रदेश में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाकर प्रक्रियात्मक पारदर्शिता में वृद्धि करने के भी निर्देश दिए गए हैं।'
उन्होंने कहा कि ' देश में राजस्थान अग्रणी राज्य है, जो कि चिकित्सा सेवाओं को लेकर चिंतित और गरीब के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं को मुर्त रूप दिया है । मुख्यमंत्री चिरंजीवी जैसी महत्वपूर्ण योजना से सब परिवार लाभान्वित हो रहे है।'












Click it and Unblock the Notifications