राजस्थान में महिलाओं के लिए खास रहेगा इस बार 8 मार्च, जानिए क्यों ?

International Women Day 2024: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को विशेष सौगात दी है।

8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री ने राजस्थान में महिलाओं को राष्ट्रीय स्मारकों और संग्राहलयों के भ्रमण के लिए फ्री में प्रवेश करने की सौगात दी है।

cm-bhajanlal-sharmas-gift-to-women-free-entry-will-be-available-at-these-places-in-rajasthan-on-ma

यह राहत सिर्फ एक दिन 8 मार्च के लिए पूरे राजस्थान की राष्ट्रीय स्मारकों और संग्रालयों में महिलाओं की दी जाएगी। इसके पिछे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं में स्मारकों के इतिहास की महत्वता के बारे जागरूकता को लेकर मंशा जताई है।

सीएम भजनलाल की इस सौगात को लेकर पूरे राजस्थान की महिलाओं में जानने की उत्सुकता बन गई है। दरअसल 8 मार्च को महाशिवरात्रि के साथ-साथ अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस भी मनाया जाएगा।

लोकसभा चुनाव के काउंटडाउन के बीच अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस को ध्यान में रखकर सीएम भजनलाल शर्मा ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है।

सीएम भजनलाल ने बड़ा तोहफा देते हुए 8 मार्च को महिलाओं का राज्य के स्मारकों एवं संग्रहालयों में भ्रमण को निशुल्क करने का फैसला लिया है।

विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और स्नेह प्रकट करते हुए फैसला लिया गया। साथ ही महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करने व महिलाओं को अग्रणी रखने के उद्देश्य से राजस्थान सीएम भजनलाल ने ये बड़ा फैसला लिया है।

सीएम भजनलाल के इस फैसले के बाद प्रदेश की हजारों महिला व बालिकाएं इन स्थलों का भ्रमण कर लाभान्वित होंगी। 8 मार्च को महिलाएं राज्य के स्मारकों एवं संग्रहालयों पर निःशुल्क भ्रमण करेंगी।

आपकों बता दे राजस्थान पुरातत्व और ऐतिहासिक धरोहरों को लेकर पूरी दुनियां में जाना जाता है। देश,प्रदेश और विदेशों के लाखों पर्यटक हर साल यह भ्रमण करने आते है। जयपुर में हवामहल,सिटी पैलेस,जंतर मंतर, जलमहल, आमेर किला तो उदयपुर,चित्तौड़गढ़,सवाईमाधोपुर सहित पूरे प्रदेश में ऐसे कई स्मारक और ऐतिहासिक धरोहरे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+