CM अशोक गहलोत बोले-केंद्रीय मंत्री शेखावत संजीवनी घोटाले में मुलजिम नहीं तो फिर कोर्ट क्‍यों गए?

संजीवनी घोटाले में केंद्रीय मंत्री शेखावत की गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक

CM Ashok Gehlot said Minister Shekhawa

राजस्‍थान हाईकोर्ट जोधपुर ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को राहत प्रदान की है। हाईकोर्ट ने संजीवनी घोटाला केस में शेखावत की गिरफ्तारी पर लगा दी। इस मामले में राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधा है। मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अभी तक तो शेखावत कह रहे थे कि वह इस मामले में मुलजिम नहीं हैं, अगर वो मुल्जिम नहीं हैं तो फिर उन्हें हाई कोर्ट जाने की क्या जरूरत थी और अपनी गिरफ्तारी पर रोक क्यों लगवाई?

मीडिया से बातचीत में सीएम अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत, उनके परिवार के सदस्य और नजदीकी लोग सब संजीवनी घोटाले के मामले में मुलजिम हैं। यह बहुत ही गंभीर मामला है, जिसमें 2 लाख से ज्यादा लोग बर्बाद हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री को इस मामले में शर्म आनी चाहिए और अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए और अपने दोस्तों और खुद की जो संपत्ति देश-विदेश में है उसे बेचकर लोगों का पैसा चुकाना चाहिए। अगर गजेंद्र सिंह शेखावत मुलजिम नहीं थे तो फिर हाईकोर्ट गए ही क्यों?

संजीवनी घोटाला केस में सीएम अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री को भी चाहिए कि वे गजेंद्र सिंह शेखावत को अपने मंत्रिमंडल से बाहर करें। खुद केंद्रीय मंत्री में अगर जरा सी भी नैतिकता है तो उन्हें कहना चाहिए कि वह जनता का पैसा चुकाएंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले कि संजीवनी घोटाले से बाड़मेर, जैसलमेर व जोधपुर के कई परिवार प्रभावित हुए हैं। इन जिलों से कई पीड़ित मेरे पास आए थे। वे रोने लगे थे। मुझे गुस्सा आ रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने मंत्रिमंडल से ऐसे भ्रष्ट मंत्री को बर्खास्त नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+