राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले CM अशोक गहलोत बोले-मैं मुख्‍यमंत्री पद छोड़ना चाहता हूं...लेकिन

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वे मुख्‍यमंत्री पद छोड़ना चाहते हैं। हाईकमान का जो भी फैसला हो। उन्‍हें मंजूर है।

यह बात सीएम अशोक गहलोत ने तब कही जब एक महिला ने उनसे बातचीत में कहा कि उनको राजस्‍थान का मुख्‍यमंत्री बना रहना चाहिए।

CM Ashok Gehlot

न्‍यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी किए गए वीडियो में सीएम अशोक गहलोत कह रहे हैं कि जब उनसे राजस्‍थान का मुख्‍यमंत्री बने रहने के बारे में कहा तो उन्‍होंने कहा कि मैं तो कई बार सोचता हूं कि मुख्‍यमंत्री पद छोड़ना चाहता हूं, मगर यह पद मुझे नहीं छोड़ रहा।

गहलोत ने यह भी कहा कि मैं जो भी कहता हूं, सोच-विचारकर कहता हूं। राजनीति में एक-एक शब्‍द सोच समझकर बोलता हूं। मैं कहता हूं कि हाईकमान जो भी फैसला करेगा, मुझे मंजूर है, लेकिन आपको यह कहने का साहस होना चाहिए कि 'मैं छोड़ना चाहता हूं' पोस्ट करें लेकिन पोस्ट मेरा पीछा नहीं छोड़ रही है'

उल्‍लेखनीय है कि इसी साल राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 होने हैं। सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच सियासी खींचतान भी किसी से छुपी नहीं है। कहा तो यह भी जा रहा है कि इसी वजह से इस बार राजस्‍थान कांग्रेस बिना सीएम फेस के चुनाव मैदान में उतरेगी।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले खुद अशोक गहलोत द्वारा यह कहना कि वे मुख्‍यमंत्री पद छोड़ना चाहते हैं, मगर यह पद उन्‍हें छोड़ रहा। इसका राजनीति के जानकार सियासी मायने भी निकाल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+