Rajasthan: अजमेर में ख्वाजा गरीब की दरगाह में शिव मंदिर का दावा, कोर्ट में दाखिल किया वाद, सियासी पारा गर्म

Rajasthan Ajmer dargah News: राजस्थान के अजमेर की विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह एक बार फिर से चर्चा में है। दरगाह में संकट मोचन महादेव मंदिर को लेकर दावा किया गया है।

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने अजमेर कोर्ट में वाद पेश कर अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में संकट मोचन महादेव मंदिर का दावा किया है। इस दावे के बाद एक बार फिर से सियासी पारा भी गर्म हो गया है।

हिन्दू सेना के राष्ट्रिय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने अजमेर न्यायालय में एक वाद पेश किया जिसमे उन्होंने बताया की अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पहले संकट मोचन महादेव मंदिर था जिसे तोड़कर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह बना दी गई।

claim-of-shiva-temple-in-khwaja-garibs-dargah-in-ajmer-case-filed-in-court-political-temperature

विष्णु गुप्ता ने अपने वाद में बताया की हिन्दू और जैन मंदिर को तोड़कर ही दरगाह बनाई गई है जिसके साक्ष्य मौजूद है। विष्णु गुप्ता ने न्यायालय से गुहार की है की दरगाह को संकट मोचन महादेव मंदिर घोषित किया जाये। वह पूजा पाठ करने का अधिकार दिया जाये साथ ही उन्होंने मांग की है की वह पर एएसआई का सर्वे हो।

विष्णु गुप्ता ने बताया की अजमेर के हरविलास शारदा ने अपनी पुस्तक में इसका उल्लेख किया है इसी पुस्तक को आधार बनाकर विष्णु गुप्ता ने दिल्ली के अधिवक्ता शशि रंजन और अजमेर के जे एस राणा के जरिये अपना वाद प्रस्तुत किया है

इधर दरगाह पर हिन्दू मंदिर के दावे को अजमेर दरगाह के सज्जादानशीन सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने सिरे से नकारते हुए कहा कि इस तरह की संस्थाओं पर कार्यवाही होनी चाहिए।

उन्होंने कहा की दरगाह का इतिहास वर्षों पुराना है। यह हिन्दू मुस्लिम एकता को बिगाड़ने का काम किया है दरगाह में सभी जाती धर्म के लोग आते है। न्यायलय में दर्ज परिवाद का जवाब दिया जायेगा।

विष्णु गुप्ता द्वारा न्यायालय में दिए गए परिवाद को न्यायालय में आगे चलाया जायेगा अथवा नहीं इस पर फैसला आने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+