राजस्थान फिर शर्मसार: महिला निर्वस्त्र होकर 3 किलोमीटर चलकर पुलिस थाने पहुंची, वीडियो वायरल

Churu News in Hindi, चूरू। अलवर गैंगरेप के बाद एक बार फिर से राजस्थान के दामन पर दाग लगे हैं। इस बार एक महिला निवस्त्र होकर तीन किलोमीटर पैदल चलकर पुलिस थाना पहुंचने का मामला सामने आया है। हर किसी को शर्मसार कर देने वाली यह घटना राजस्थान के चूरू जिले के बीदासर इलाके की है। हुआ यूं कि बीदासर के वार्ड पांच में एक विवाहिता के साथ रविवार सुबह करीब आठ कथित तौर पर उसके ससुराल पक्ष ने मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद महिला नग्न अवस्था में ही पुलिस थाने में शिकायत करने के लिए रवाना हो गई। पुलिस थाना उसके घर से तीन किलोमीटर दूर था।

Churu Woman Without Clothes reached Bidasar Police Station of rajasthan

यह निर्वस्त्र महिला बीदासर के सबसे भीड़भाड़ वाले व्यस्तम मार्ग श्री डूंगरगढ़ तिराहे नया व पुराना बस स्टैंड होते हुए थाने पहुंची। इस बीच किसी ने उसे कपड़े पहनाने की जहमत नहीं उठाई। लोगों का यह भी आरोप है कि पुलिस को समय रहते सूचना दे दी गई थी, मगर पुलिस नहीं आई। रास्ते में पीड़िता की जेठान ने जरूर उसे कपड़े पहनाने और ​रिक्शा में बैठाने का प्रयास किया, लेकिन उसने ना तो कपड़े और ना ही​ रिक्शा में बैठी।

naked woman case churu rajasthan

आधे घंटे के बाद वह नग्न अवस्था में ही पुलिस थाने के पास मंदिर में पहुंच गई। तब आनन-फानन में पुलिस आई और उसका शरीर बैडशीट से ढकवाया। इसके बाद उसे पुलिस थाने ले जाकर शिकायत सुनी गई। बीदासर पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर दोपहर बाद सास, जेठ, जेठानी व देवर के खिलाफ प्रताड़ित करने व निर्वस्त्र अवस्था में घर से निकलने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया था। महिला के पति व माता-पिता को सूचना दे दी गई है उनके आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर, गिरफ्तार आरोपियों को रविवार देर रात सुजानगढ़ कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया गया।

वीडियो वायरल करवाने वाला भी गिरफ्तार

अलवर गैंगरेप के वीडियो वायरल होने की घटना से सबक लेते हुए बीदासर पुलिस ने रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों व मोबाइल से वीडियो बनवाने वालों से वीडियो डिलीट करवा दिए, मगर वार्ड छह निवासी भवानी शंकर उर्फ शंकर नाई ने वीडियो डिलीट करने से पहले वायरल करवा दिया था, जिसकी वजह से पुलिस ने शंकर को भी गिरफ्तार कर किया। पीड़िता के ससुराल पक्ष के लोगों के साथ ही शंकर को भी जेल भिजवा दिया। सुजानगढ़ डीएसपी नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि महिला को नारी निकेतन भेजने के लिए कहा तो उसने नारीनिकेतन जाने से मना कर दिया। पीड़िता ने अपनी उस दूसरी जेठानी के पास जाने पर सहमति जताई है, जिसने उसे नग्न अवस्था में पुलिस थाना आते समय कपड़े पहनाने का प्रयास किया था।

महाराष्ट्र की रहने वाली है पीड़िता

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला महाराष्ट्र के अकोला जिले के चोंडी गांव की रहने वाली है। करीब एक वर्ष पहले उसकी शादी मनोज भार्गव के साथ हुई थी। उसका पति छह माह पहले आसाम मजदूरी करने के लिए चला गया। वह सास विमला, देवर छोटू व देवर शंकर के साथ घर पर रहती है। पति के आसाम जाने के बाद उसकी सास विमला देवर शंकर जेठानी सुनिता,जेठ सम्पत उसे घरेलू काम के लिए तंग परेशान करने लगे व उसके साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता भले ही खुद को महाराष्ट्र के अकोला की रहने वाली बता रही हो, मगर उसके ससुराल पक्ष के लोगों की मानें तो वे उसे डेढ़ लाख रुपए चूरू जिले के रतनगढ़ के लोहा गांव से डेढ़ लाख रुपए में खरीदकर लाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+