Child Marriage: 7 साल की बच्‍ची का साढ़े 4 लाख में सौदा, 28 साल के युवक की दुल्‍हन बनकर पहुंची ससुराल

Child Marriage Rajasthan: राजस्‍थान के धौलपुर में सात साल की मासूम की 28 साल के युवक के साथ शादी करवा दी गई। बाल विवाह की सूचना पुलिस पहुंची तो बच्‍ची दुल्‍हन के मेकअप में मोबाइल पर गेम खेलती मिली।

7 yera dulhan 28 year dulha

कभी बाल विवाह के लिए बदनाम रहे राजस्‍थान में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 7 साल की बच्‍ची का बाल विवाह करा दिया गया। वो भी 28 साल की युवक के साथ। इस बाल विवाह और बेमेल विवाह के लिए बच्‍ची को साढ़े चार लाख रुपए में बेचा गया। पुलिस ने दूल्‍हा और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

दैनिक भास्‍कर की रिपोर्ट के अनुसार धौलपुर एसपी मनोज कुमार ने बताया कि मनिया पुलिस थाना प्रभारी लाखन सिंह को मंगलवार शाम को मुखबिर से इत्‍तला मिली कि गांव विरजापुर के 28 वर्षीय भोपाल सिंह की शादी 7 साल की बच्‍ची के साथ हुई है। बच्‍ची दुल्‍हन बनकर उसके घर भी पहुंची है।

इस पर डीएसपी दीपक खंडेलवाल मय टीम भोपाल सिंह के घर पहुंचे तो वहां सात साल की बच्‍ची दुल्‍हन के मेकअप में बैठी मिली। वह मोबाइल पर गेम खेल रही थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह कुछ भी बता पाई। भोपाल सिंह के परिवार की महिलाएं पहले तो उसे दूर की रिश्‍तेदार बताया फिर आगे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं।

पुलिस ने पूरे मामले में सख्‍ती बरती तो दूल्‍हे भोपाल सिंह के परिवार ने सच उगल दिया। बताया कि बच्‍ची को दूसरे गांव के एक व्‍यक्ति से साढ़े चार लाख रुपए में खरीदा है ताकि उसके साथ भोपाल सिंह की शादी करवाई जा सके। पुलिस ने भोपाल सिंह व उसके पिता महेंद्र सिंह को अरेस्‍ट कर लिया। इनके खिलाफ मनिया थाने के एएसआई एवं बाल कल्‍याण अधिकारी सुरेश चंद ने मानव तस्‍करी, बाल विवाह व पोक्‍सो एक्‍ट के तहत मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार भोपाल सिंह का पिता महेंद्र सिंह मूलरूप से मध्‍य प्रदेश के मुरैना जिले के गांव किसरोली का रहने वाला है। 25 साल पहले जमीनी विवाद में एक युवक की हत्‍या कर दी। इस मामले में सजा काटने के बाद आरोपी का परिवार राजस्‍थान के धौलपुर जिले के गांव विरजापुर में आकर बस गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+