Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल के पिता हुए चोटिल, गम्भील हालत में अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता बाथरूम में फिसल कर चोटिल हो गए है। बाथरूम में फिसलने से पसलियों में गम्भीर चोट आने से आरवीएम के आईसीयू वार्ड में भर्ती करवाया गया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास जवाहर नगर स्थित मकान पर बाथरूम में जाते समय उनके पिता किशन स्वरूप शर्मा फिसल गए जिससे उनकी पसलियों में चोट आई है।

सीएम के पिता को आरबीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड में एडमिट कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। सीएम के जवाहर नगर स्थित मकान पर उनके पिता किशन स्वरूप शर्मा और उनकी माता गोमती देवी रहती है। सीएम का परिवार जयपुर रहता है।

chief-minister-bhajanlals-father-injured-brought-to-jaipur-in-critical-condition-treatment-contin

आज सुबह जब सीएम के पिता किशन स्वरूप शर्मा बाथरूम जा रहे थे तो अचानक उनका पैर फिसल गया। इसके बाद वह गिर गए, घर में मौजूद लोगों ने तुरंत घर में डॉक्टरों को बुलवाया। इसके बाद उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल लेकर जाया गया। तब उन्हें आरबीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

पीएमओ नागेंद्र भदोरिया का कहना है कि सुबह अस्पताल प्रशासन को मुख्यमंत्री के पिता की बाथरूम में गिरने की सूचना मिली तो, तुरंत उनके घर पर डॉक्टर की टीम मौके पर पहुंची। चेकअप के दौरान पता लगा कि उनकी राइट साइड की पसलियों में चोट आई है।

इसके बाद उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल लाया गया जहां उनका सीटी स्कैन करवाया गया। सीटी स्कैन में पता लगा है कि उनकी पसलियों में फैक्चर आया है फिलहाल उनकी स्थिति स्थित है इलाज आरबीएम अस्पताल में किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता के चोटिल होने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा सहित कई मंत्रियों ने उनकी कुशलक्षेम भी जानी है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+