मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क्यों कहा कि कांग्रेस हमे कर्ज देकर गई है ? हम आमजन को राहत देंगे,जानिए
Rajasthan News: सिरोही के माउंटआबू में ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय संस्थान के मुख्यालय में आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वर्णिम राजस्थान कार्यक्रम में शिरकत की।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय मजदूर संघ के 25वें वार्षिक अधिवेशन में शिरकत की और कहा कि जहां शांति स्थापित होगी, वहां हमारा भविष्य होगा और देश-प्रदेश समृद्धि की ओर जाएगा।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि ब्रह्माकुमारी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, समृद्धि और संस्कृति के उत्कर्ष के लिए मुहिम छेड़ी है।ब्रह्माकुमारीज की ओर से लगाई गई राजऋषि ग्राम प्रदर्शनी (गोकुल गांव, जल जन अभियान और श्री अन्न) का किया शुभारंभ।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आज शनिवार को आबूरोड दौरे पर रहे। जहां ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में आयोजित स्वर्णिम राजस्थान कार्यक्रम में शिरकत की।
इसके पूर्व संस्थान द्वारा लगाई गई गोकुल गांव- सर्वांगीण विकास अभियान, जल जन अभियान और श्रीअन्न मिलेट्स अभियान प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया।
डायमंड हाल में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था ने लोगों के स्वास्थ्य, शिक्षा, समृद्धि, संस्कृति में उत्कर्ष के लिए एक मुहिम छेड़ी है।
श्रीअन्न को कैसे बचाया जा सकता है उसकी लिए संस्था ने अभियान शुरू किया है। इससे निश्चित रूप से लोगों को मिलेट्स के बारे में जानकारी मिलेगी।
जल जन अभियान से लोगों को जल संरक्षण के बारे में जानने को मिलेगा। जल संरक्षण आज की जरूरत है। इन सभी विषयों को लेकर संस्था जो कार्य कर रही है उसके लिए साधुवाद।
कार्यक्रम में विशेष रूप से मंत्री ओटाराम देवासी, मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी, संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मुन्नी दीदी मौजूद रहीं।
डायमंड हॉल में आयोजित कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भारतीय मजदूर संघ के 25 वे त्रिवार्षिक अधिवेशन में भाग लेने के लिए पहुंचे जंहा उन्होंने कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर उद्धघाटन किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मजदूर संघ के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की हमारी सरकार मजदूरों और भारतीय मजदूर संघ के साथ है आपकी जो भी मांग है उससे दो कदम आगे बढ़कर हम मजदूरों के हितो में कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा की हमारी सरकार ने संकल्प पत्र में जो वादे किए है वह पुरे होंगे। पुरानी सरकार में 17 पेपर लीक हुए है जिसने भी पेपर लीक किए है उनको बक्सा नहीं जाएगा। इसकी जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है अगर आवश्यकता होगी तो सीबीआई से भी इसकी जांच करवाएगी।
सरकार भू माफियों और खनन माफियों पर नकेल कसी जायेगी। राजस्थान इनको कोई स्थान नहीं मिलेगा गैंगस्टर को पकड़ने का काम शुरू हो गया है।
450 रूपये में सिलेंडर देने का वादा किया था हम 450 रूपये सिलेंडर देने लगे है। कांग्रेस सरकार कर्ज देकर गई है। सरकार ने ईआरसीपी जिअसे मुद्दे को हल किया है।
मजदूर संघ के कार्यक्रम के बाद जालोर - सिरोही के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लीं और आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
दौरे के अंतिम कार्यक्रम के दौरान टीएडी हॉस्टल पहुंचे जंहा मुख्यमंत्री ने पाली रेंज के अधिकारियो की बैठक लीं जिसमे सिरोही, जालोर, पालीं, सांचोर के जिला कलक्टर, एसपी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सरकार की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे इसको लेकर निर्देश दिए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री मानपुर हवाई पट्टी पहुंचे जंहा राजकीय विमान से जयपुर के लिए रवाना हुए।












Click it and Unblock the Notifications