राजस्थान के राजसमंद में केमिकल टैंकर का कहर, जरा चूक से हुई चार की मौत, जानिए पूरी आंखों देखी
Rajasthan Accident News: राजस्थान के राजसमंद में आज उसमय बड़ा भीषण सड़क हादसा हुआ जब एक केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर गलत दिशा में जा घुसा और एक कार को टक्कर मार कर उस पर गिर गया। हादसे में चार जनों की मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी सहित आस-पास इलाके के सभी पुलिस थानाधिकारी और जाप्ते के जवान मौके पर पहुंचे।
सड़क हादसे में कार सवार महिला, पुरूषों के रेस्क्यू के लिए टोल कंपनी के अधिकारी भी तुरंत ही हाइड्रा क्रैन मशीनें लेकर मौके पर पहुंचे।

Recommended Video
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि एक क्रेटा कार उदयपुर से ब्यावर की ओर जा रही थी उसी समय केमिकल से भरा टैंकर भी तेज रफ्तार में जयपुर की तरह से आ रहा था इसी दौरान NH 8 फोरलाइन पर मानसिंहजी का गुड़ा गांव के पास अनियंत्रित होकर विपरित दिशा में चला गया और क्रेटा कार को टक्कर मारते हुए पलटकर उसी के ऊपर गिर गया।
#rajsamad रोड़ एक्सीडेंट पर एसपी मनीष त्रिपाठी एक्सक्लूसिव pic.twitter.com/p4TN9F67nP
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) July 11, 2024
इसी घटना में ब्यावर निवासी दो महिला और दो पुरूषों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक उदयपुर से ब्यावर जा रहे थे ।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि सबसे बड़ी गनीमत तो यह रही कि केमिकल से भरे टैंकर में रिसाव शुरू हो गया था। इसी दौरान पिछे आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रोला भी अनियंत्रित हुआ और डिवायडर पर चढ़ कर अटक गया। अगर तीनों वाहनों में टक्कर हो जाती तो और भी भीषण हादसा हो सकता था।
लेकिन टोल कंपनी और पुलिस जवानों की तत्परता से तुरंत रेस्क्यू किया गया हालांकि हादसे में मृतकों को बचाया नहीं जा सका जैसे ही हादसे में गम्भीर घाययों को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतकों के शव राजसमंद की मोर्चरी में रखवाए गए है।
एसपी त्रिपाठी ने हादसे में मृतकों को श्रद्धांजली देते हुए कहा कि ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दे । अब पूरे मामले में मामला दर्ज कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications