Chorasi by-election Result: चौरासी उप चुनाव परिणाम, बीएपी प्रत्याशी अनिल कटारा 24 हजार 370 वोटों से जीते

Rajasthan By-Poll 2024 Result Chorasi : राजस्‍थान विधानसभा की सात सीटों झुंझुनूं, दौसा, रामगढ़, सलूंबर, देवली-उनियारा, चौरासी, खींवसर के उपचुनाव में आज 23 नवंबर को मतगणना हुई। बीएपी प्रत्याशी 24 हजार 370 वोट से जीते। चौरासी सीट पर राजकुमार रोत के बाद अब अनिल कटारा को मिली विरासत। कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई।

Chaurasi by-election 2024 Result

ANIL KUMAR KATARA Bharat Adivasi Party को कुल 89161 वोट मिले। जीत का अंतर 24370 रहा।
KARILAL Bharatiya Janata Party को 64791 वोट मिले।
MAHESH ROAT Indian National Congress को 15915 वोट मिले।

Chorasi by-election Result

चौरासी शहर के एसबीपी कॉलेज में हो रही मतगणना में भाजपा, कांग्रेस, बीएपी सहित 10 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। एसबीपी कॉलेज में 16 टेबल पर 18 राउंड में मतगणना पूर्ण होगी। इधर निर्वाचन आयोग के ओर से नियुक्त आब्जर्वर और डूंगरपुर जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी ने मतगणना स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

चौरासी उपचुनाव 2024 (Chaurasi by-election 2024)

चौरासी भाजपा उम्‍मीदवार कारीलाल ननोमा के पास संपत्ति 22.67 लाख रुपए है। 7.95 लाख रुपए की ज्‍वैलरी। एक जीप और कर्ज 75 हजार रुपए। चौरासी बीएपी उम्‍मीदवार अनिल कटारा के पास पीजी की डिग्री है। संपत्ति 7.49 लाख रुपए है। 5.56 लाख के गहने हैं। कर्ज दो लाख रुपए। वाहन एक भी नहीं। चौरासी कांग्रेस उम्‍मीदवार महेश रोत पीजी तक शिक्षित हैं। संपत्ति 30.16 लाख रुपए। ज्‍वैलरी नहीं। एक कार व कर्ज छह लाख रुपए।

चौरासी उपचुनाव 2024 (Chaurasi by-election 2024)

राजस्‍थान के डूंगरपुर जिले की चौरासी सीट से विधायक राजकुमार रोत बांसवाड़ा सांसद बन गए। आदिवासी बाहुल्‍य चौरासी सीट पर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने यहां से अनिल कटारा को टिकट दिया है। बीते दो चुनाव राजकुमार रोत ने जीते।

चौरासी उपचुनाव 2024 (Chaurasi by-election 2024, Mahesh Roat Congress, Karilal Nanoma BJP, Anil Katara BAP)

महेश रोत कांग्रेस: बीएपी से गठबंधन नहीं होने की वजह से नुकसान हो सकता है। युवा होने का फायदा संभव। कारीलाल ननोमा भाजपा: पार्टी के कोर वोट का साथ मिलता दिख रहा है। नया चेहरा हैं। भील प्रदेश की मांग के खिलाफ हैं।
अनिल कटारा बीएपी: सीट बीएपी का गढ़ बनती जा रही है। एक बड़ा धड़ा कटारा से नाराज चल रहा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+