बृजराज सिंह की मौत के बाद बड़े बेटे चैतन्यराज सिंह बने जैसलमेर रियासत के नए महारावल

जैसलमेर। राजस्थान की पर्यटन नगरी जैसलमेर में रियासतकालीन परम्पराएं शुक्रवार को एक बार फिर जीवित होतीं हुई दिखाई दी। जैसलमेर रियासत के पूर्व महारावल बृजराज सिंह की मृत्यु के बाद उनके बड़े पुत्र चेतन्यराज सिंह का राज्याभिषेक किया गया और उन्हें जैसलमेर रियासत के 44वें महारावल की पदवी से नवाजा गया।

जैसलमेर के सोनार किले स्थित राजमहल में भव्य समारोह

जैसलमेर के सोनार किले स्थित राजमहल में भव्य समारोह

जैसलमेर के सोनार किले स्थित राजमहल में आयोजित भव्य समारोह के दौरान चेतन्यराज सिंह का वैदिक मंत्रोच्चार और रियासतकालीन परम्पराओं के अनुसार राजतिलक किया गया और उन्हें रियासत के महाराज के रूप में घोषित किया गया।

 आसपास की रियासतों के हज़ारों प्रतिनिधि भी मौजूद रहे

आसपास की रियासतों के हज़ारों प्रतिनिधि भी मौजूद रहे

इस अवसर पर जैसलमेर जिले के प्रबुद्ध लोगों के साथ-साथ आसपास की रियासतों के हज़ारों प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। आजादी के बाद लम्बे अरसे के पश्चात स्थानीय लोगों को राजपरम्पराओं का जीवन्त रूप देखने को मिला।

बृजराज सिंह भाटी का हाल में ही निधन

बृजराज सिंह भाटी का हाल में ही निधन

बता दें कि ज़ैसलमेर के महारावल बृजराज सिंह भाटी पिछले लम्बे समय से इस पद को सुशोभित कर रहे थे, लेकिन 28 दिसम्बर 2020 को उनकी मृत्यु के बाद अब उनके पुत्र कुंवर चेतन्यराज का ज़ैसलमेर रियासत के महाराज के रूप में राज्याभिषेक किया गया।

ग्रामीण अंचलों और शहरी लोग भी राज परम्पराओं के जीवन्त होने के साक्षी बने

कुंवर चेतन्यराज के राज्याभिषेक के मौके पर मारवाड़ की विभिन्न रियासतों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और साथ ही जैसलमेर जिले के ग्रामीण अंचलों और शहरी लोग भी राज परम्पराओं के जीवन्त होने के साक्षी बने।

 वे पूरी तरह से खरे उतरने का प्रयास करेंगे

वे पूरी तरह से खरे उतरने का प्रयास करेंगे

इस अवसर पर चेतन्यराज सिंह ने कहा कि अब समय बदल गया, लेकिन जो मान-सम्मान और जिम्मेदारी उन्हें यहां की जनता ने दी है। उस पर वे पूरी तरह से खरे उतरने का प्रयास करेंगे और उन्होंने इस भव्य कार्यक्रम में शरीक होने के लिए सभी का आभार जताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+