सवाईमाधोपुर में एक्सप्रेस वे पर हादसे का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, देखिए पलक झपकते ही कैसे हुई 6 जनों की मौत

Rajasthan Accident News: सवाई माधोपुर में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बिते दिनों सड़क हादसे में 6 जनों की मौत का दिलदहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पूरे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे जरा सी चूक ने 6 लोगों की जान ले ली।

सवाई माधोपुर जिले के बौली थाना इलाके में ट्रक चालक की जरा सी लापरवाही ने पलक झपकते ही 6 लोगों की जान ले ली। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि एक ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से 6 लोगों की जान चली गई।

cctv-video-of-the-accident-on-delhi-mumbai-expressway-in-sawai-madhopur-surfaced

वीडियो में देखा जा सकता है कि हाईवे पर चल रहे ट्रक ने अचानक यू टर्न लिया, जिससे पीछे से आ रही इको कार ट्रक में घुस गई हो दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसा देखकर सड़क के किनारे ट्रक के पास खड़े कुछ लोग रेलिंग फांदकर वहां से भाग निकले। वहीं, घटना के बाद मौका पाकर ट्रक ड्राइवर भी वहां से फरार हो जाता है।

हालांकि, बौंली थाना पुलिस ने हादसे के बाद सूचना के आधार पर ट्रक को कुछ ही घंटे में जब्त कर लिया था। पुलिस की टीम ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है।

यह हुआ था हादसा: 5 मई 2024 को मुकुंदगढ़ निवासी परिवार सीकर से चलकर रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर दर्शन के लिए सवाई माधोपुर आ रहे थे। बौंली थाना क्षेत्र में बनास पुलिया के पास अचानक एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई।

सड़क हादसे में सीकर निवासी मनीष शर्मा, उनकी पत्नी अनीता शर्मा, सतीश शर्मा, पूनम, संतोष और कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, हादसे में दो बच्चे मनन और दीपाली घायल हुए थे। घटना के बाद पहुंची बोली थाना पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+