ससुराल जा रहे विद्युतकर्मी से लूट गए गाड़ी, पीठ पर पिस्टल तानकर बोले, भाग जा वरना मारा जाएगा

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं के सुल्ताना कस्बे में सोमवार रात को केहरपुरा रोड पर पिपली चौक के पास अपने ससुराल श्यामपुरा में आयोजित हो रहे समारोह में शामिल होने जा रहे विधुत विभाग के कर्मचारी जगदीप लाम्बा से अज्ञात बदमाशों ने रिवाल्वर की नोक पर उनकी गाड़ी छीन ली।

Car Loot at gun point in sultana Jhunjhunu

जगदीप लाम्बा अपनी आई 20 गाड़ी में पिपली चौक से आगे निकले ही थे कि पीछे से आ रही हौंडा सिटी कार ने उनकी गाड़ी के पीछे से टक्कर मार दी। जब जगदीप उलाहना देने गाड़ी से बाहर निकले तो होंडा सिटी में सवार बदमाशों ने उनकी पीठ पर रिवाल्वर तान दी और उनका मोबाईल और नकदी छीन उन्हें भागने को बोला और उनकी गाड़ी लेकर मोके से फरार हो गए।

रास्ते से जा रहे लोगो से फोन लेकर जगदीप ने सुल्ताना पुलिस को सुचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सुल्ताना चौकी प्रभारी धर्मपाल यादव ने बताया कि जिलेभर में नाकाबंदी करवा दी गई हैं। शाम को गाड़ी को मदरसे के पास खड़ा देखा गया वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+