churu Accident : राजस्थान में 8 की मौत, रतनगढ़ बीकानेर के बीच एनएच 11 पर वैन-बस में हुई भिड़ंत

चूरू। राजस्थान के चूरू जिले में गुरुवार सुबह कोहरा काल बन गया। रतनगढ़ से बीकानेर के बीच नेशनल हाईवे 11 पर निजी बस और वैन में आमने-सामने की भिड़ंत हुई, जिसमें आठ लोगों के मौत की खबर है। हादसे में मारे जाने वाले लोग वैन में सवार थे जबकि बस में सवार कई यात्री भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। राजलदेसर और रतनगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया। साथ ही घायलोंं को नजदीक के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।

bus van accident churu bikaner rajasthan

जानकारी के अनुसार अनुसार हादसे में मरने वाले बीकानेर के एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। वे राजलदेसर में शादी समारोह के कार्ड बांटकर गुरुवार सुबह वैन से बीकानेर जा रहे थे। राजलदेसर से करीब पांच किलोमीटर दूर गांव परसनेउ के पास हाईवे 11 पर सुबह नौ बजे वैन की सामने से आ रही निजी से टक्कर हो गई।

accident churu bikaner

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार आठ लोगों ने दम तोड़ दिया। फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी। सभी शवों को राजलदेसर सीएचसी के मुर्दाघर में रखवाया गया है। बता दें कि इन दिनों पूरा राजस्थान सर्दी की चपेट में है। कई दिनों से घना कोहरा छा रहा है। गुरुवार की सुबह भी घने कोहरे में लिपटी रही। वैन और निजी बस की भिड़ंत की वजह भी कोहरा ही बताई जा रही है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+