Rajasthan ACB : ढाई लाख लेते पकड़ा गया घूसखोर अफसर बोला-'छूटते ही परिवादी को गोली मारूंगा'

बूंदी, 15 फरवरी। राजस्थान के बूंदी जिले में अफसर द्वारा लाखों की घूस और फिर परिवादी को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। बूंदी में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने उद्यान विभाग के सहयाक निदेशक रामप्रसाद मीणा को सोमवार को ढाई लाख रुपए की घूस लेते गिरफ्तार किया।

कार्यालय में घूस की रक​म ली

कार्यालय में घूस की रक​म ली

आरोपी ने घूस की यह राशि सोलर पंप कनेक्शन के वैरिफिकेशन के लिए मांगी थी। तीन लाख रुपए पहले ही ले चुका था। सोमवार को आरोपी ने परिवादी से कार्यालय में घूस की रक​म ली और पीछे के रास्ते से बाइक पर सवार होकर घर पहुंच गया।

सोलर पंप के ठेकेदार पुरुषोत्तम शर्मा ने शिकायत दी

सोलर पंप के ठेकेदार पुरुषोत्तम शर्मा ने शिकायत दी

एसीबी के डीएसपी ज्ञानचंद मीणा ने बताया कि 11 फरवरी को सोलर पंप के ठेकेदार पुरुषोत्तम शर्मा ने शिकायत दी थी। आरोपी असिस्टेंट डायरेक्टर ने उससे प्रति सोलर कनेक्शन चार हजार रुपए के हिसाब से 272 फाइलें पास करने के बदले 5 लाख रुपए मांगे थे।

जयपुर तक पैसा खिलाना पड़ता है

जयपुर तक पैसा खिलाना पड़ता है

तीन लाख रुपए वह पहले ही ले चुका है। शेष ढाई लाख लेकर परिवादी को सोमवार को अपने कार्यालय बुलाया था। यहां आरोपी खुलकर रिश्वत मांगता रहा और बोला कि जयपुर तक पैसा खिलाना पड़ता है। पैसा देना ही पड़ेगा। यहीं नहीं पकड़े जाने के बाद भी आरोपी के चेहरे पर कोई शिकन तक नहीं थी।

फोटो अच्छे ले लीजिए...

फोटो अच्छे ले लीजिए...

पकड़े जाने के बाद एसीबी कार्यालय में मीडियाकर्मियों को देखकर सहायक निदेशक रामप्रसाद मीणा बोला कि फोटो अच्छे ले लीजिए। फोटो खिंचवाने का मौका कम ही आता है। इससे पहले एसीबी की पकड़ में आने पर बोला कि जिस ठेकेदार ने शिकायत की है। वह उसे जेल से बाहर आते ही गोली मार देगा।

बैंक खाते में दस लाख

बैंक खाते में दस लाख

ढाई लाख की घूस लेते सहायक निदेशक रामप्रसाद मीणा के पकड़े जाने के बाद उसके बैंक खाते खंगाले। पता चला कि खाते में दस लाख रुपए जमा है। उधर, एसीबी की टीम को देखकर आरोपी ने घर अंदर से बंद कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+