Rajasthan News: जब बहनों की डोली उठने से पहले उठी भाई की अर्थी, क्या हुआ ऐसा ?
Rajasthan News: राजस्थान के सिरोही जिले में आज शादी की खुशियों में पलक झपकते ही मातम पसर गया। दो बहनों की धूमधाम से चल रही शादी में करंट की चपेट में आने से भाई की मौत हो गई। गमगीन माहौल में बहनों की विदाई हुई ।
सिरोही जिले के पिंडवाड़ा उपखंड के अजारी गांव के फूटेला फली गांव में गुरुवार को 2 बहनों की शादी में करंट की चपेट में आने से भाई की मौत हो गई। इसके बाद खुशी का माहौल गम में बदल गया। गमगीन माहौल में बहनों की विदाई की गई।

पुलिस के अनुसार पिंडवाड़ा उपखंड के अजारी के फूटेला फली निवासी सतराराम जोगी की दो बेटियों की गुरुवार को शादी थी। एक बेटी सूरता की बारात चोली गांव से और दूसरी बेटी चंदी की बारात गुलाबगंज पालड़ीएम से आई थी।
दोनों बहनों की बारात आज सवेरे 7 बजे गांव पहुंची थी। सवेरे 10 बजे फेरे होने के बाद विदाई का कार्यक्रम चल रहा था। करीब 11.30 बजे दुल्हनों का बड़ा भाई छोगाराम (30) खाना बनाने के बाद एक बर्तन को धोने के लिए जा रहा था।
बर्तन धोने जाने के दौरान वहां लटक रहे बिजली के तार से करंट लगने से वह बेहोश होकर गिर गया। वहां मौजूद लोग उसे पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। भाई की मौत के बाद गमगीन माहौल में बहनों की विदाई की गई।
ऐसा नहीं है कि राजस्थान में ऐसा हादसा पहली बार हुआ है। इससे पहले भी प्रदेश के कई जिलों में इस तरह के करंट हादसे देखने को मिले है। कभी टेंट वाले की लापरवाही से तो कभी बिजली कार्मिकों की लापरावाही से ।












Click it and Unblock the Notifications