घर में घुसे चोर को रसोई में ले जाकर बहू ने किया कुछ ऐसा कि वह भाग खड़ा हुआ
Pratapgarh News, प्रतापगढ़। नारी कोमल है, मगर कमजोर नहीं। इस बात का ताजा उदाहरण राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में देखने को मिला है। यहां के धमोतर में 27 वर्षीय एक महिला ने चोरों से डरने की बजाय बहादुरी से उनका मुकाबला किया और खुद की जान की परवाह किए बगैर चोरों को उल्टे पांव भागने पर मजबूर भी कर दिया। महिला की यह बात जब लोगों को पता चली कि हर कोई उसकी तारीफ करते नहीं थका।

मामले के अनुसार धमोतर निवासी सुशील शर्मा किसी काम से घर से बाहर चला गया। इसके बाद सुशील की पत्नी दीपिका घर पर अकेली थी। इसी दौरान अचानक घर में चोर घुस आए। एक बाहर बाइक पर खड़ा रहा तो दूसरा अंदर घर में घुस आया था।
उसने अंदर आते ही चाक़ू दीपिका के गले पर रख दिया और सारे पैसे उसे देने को कहा। दीपिका ने चतुराई दिखाई और चोर को कहा कि उसकी सास अलमारी की चाबी रसोई में छिपा कर रखती है।

ऐसा कह कर वो उसे रसोई में ले गई। यहाँ चोर खाना खाने लगा और दीपिका ने चतुराई से मसाला दानी से मिर्च निकाल कर चोर की आँखों में डाल दी। इससे चोर घबरा गया और बाहर खड़े अपने साथी के साथ भाग खड़ा हुआ।
घटना के बाद लोग बड़ी संख्या में इकठ्ठा हो गए और चोरों के सामने जान की बाजी लगा देने वाली दीपिका की बहादुरी को सलाम किया। इसके बाद लोगों ने चोरों को पकड़ने की मांग करने की, लेकिन जिस तरह दीपिका ने हिम्मत दिखाई वह वाकई में सराहनीय है।












Click it and Unblock the Notifications