राजस्थान में किडनी ट्रांसप्लांट मामले में हनुमान बेनीवाल की सरकार को दो टूक चेतावनी

Rajasthan News:राजस्थान में फर्जी एनओसी से किडनी ट्रांसप्लांट का मामले को लेकर अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने भी हुंकार भरने की तैयारी कर ली है। बेनीवाल ने सरकार से सीबीआई जांच करवाने की मांग के साथ ही सड़क पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने अपने X अकाउंट के जरिए जयपुर में फर्जी एनओसी से किडनी ट्रांसप्लांट के मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।

blunt-warning-to-hanuman-beniwals-government-in-kidney-transplant-case-in-rajasthan

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष व खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से प्रदेश में फर्जी एनओसी से किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े मामले की जांच हाईकोर्ट जज की निगरानी में अथवा सीबीआई से करवाने की है।

बेनीवाल ने सोश्यल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा की यह मामला अत्यंत गंभीर है, पूरे मामले ने राजस्थान को शर्मसार किया है, इस मामले में स्टेट की कोई एजेंसी स्वतंत्र रूप से जांच इसलिए नही कर सकती है।

बेनीवाल ने सम्भावना जताई है कि किडनी ट्रांसप्लांट मामले में रसूखदार लोग शामिल हो सकते, जिनका प्रभाव पूर्ववती और वर्तमान दोनो सरकारों में है। पूरे मामले में जो भी दोषी है या किसी की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की है।

इसके साथ ही पूरे मामले की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में करवाने अथवा पृथक से आपराधिक मुकदमा दर्ज करके जांच सीबीआई से करवाने की सिफारिश कर देनी चाहिए, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

सरकार इस मामले में यह नही सोचे की चंद लोगो के त्याग पत्र लेकर मामले में इतिश्री कर लेंगे, सरकार ने इस मामले को दबाने या किसी को बचाने का प्रयास किया तो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सड़क पर आंदोलन करेगी।

बेनीवाल ने सीएम से उम्मीद जताई है की राज्य के मुखिया होने के नाते वो इस प्रकरण की गंभीरता को समझते हुए दोषियों के खिलाफ कठोरतम से कठोरतम कार्यवाही अमल में लायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+