Rajasthan: डूंगरपुर में पेट्रोल पम्प पर ब्लास्ट, 11 लोग घायल, ताश के पत्तों की तरह बिखर गया ऑफिस

Dungarpur News, डूंगरपुर। राजस्थान के डूंगरपुर कोतवाली इलाके में जिला अस्पताल के पास स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम पम्प परिसर में ब्लास्ट होने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।

blast at petrol pump in Dungarpur Rajasthan, 11 injured

ब्लास्ट के चलते जहां पेट्रोल पम्प का ऑफिस क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं हादसे में 7 पेट्रोल पम्प कार्मिक सहित 11 जनों को चोटें आई हैं। विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि विस्फोट के समय पेट्रोल पम्प पर टैंकर से पम्प में रिफलिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान किसी वेक्यूम के कारण विस्फोट हुआ है।

6 जनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी

6 जनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी

गनीमत यह रही कि ब्लास्ट के बाद ज्यादा आग नहीं लगी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इधर, ब्लास्ट की सूचना मिलने पर पेट्रोल पम्प के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं कोतवाली पुलिस व दमकल भी मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से 6 जनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई।

पेट्रोल पम्प का ऑफिस कबाड़ में तब्दील

पेट्रोल पम्प का ऑफिस कबाड़ में तब्दील

पेट्रोल पम्प पर डीजल भरवाने आए प्रत्यक्षदर्शी दिनेश कटारा ने बताया कि अचानक पम्प के ऑफिस में विस्फोट हुआ। अचानक ऑफिस ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। एकबारगी तो होश उड़ गए। पलक झपकते ही आंखों के सामने पेट्रोल पम्प का ऑफिस कबाड़ में तब्दील हुआ दिखा। पंप की मशीनें भी टूट गईं।

सुरक्षा के मानक पूरे नहीं

सुरक्षा के मानक पूरे नहीं

फायर ऑफिसर बाबूलाल चौधरी के अनुसार पेट्रोल पम्प पर धमाका होने की पुख्ता वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन पेट्रोल पम्प पर सुरक्षा के मानक पूरे नहीं हैं। यहां पर ना तो आग से बचाव के पर्याप्त साधन हैं और ना ही पेट्रोल पम्प मालिक ने फायर एनओसी ले रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+