rajasthan : आधी रात को घर में घुसा काला नाग, गहरी नींद में सो रहे भाई बहन की जान ली
बूंदी, 7 सितम्बर। राजस्थान में काले सांप के डसने से भाई बहन की मौत का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे की बूंदी जिले के तालेड़ा पुलिस थाना इलाके के गांव जमीतपुरा की है। भाई बहन की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उनको तालेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे तब पता चला कि उनको सांप ने डसा है। तालेड़ा सीएचसी में प्राथमिक उपचार दोनों को कोटा के जिला अस्पताल में रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

तालेड़ा थाने के हेड कॉन्स्टेबल वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जमीतपुरा गांव में सूरजमल बैरवा के घर उनकी बेटी लाजवंती (18) और बेटा शिवचरण (13) सो रहे थे। इस दौरान खेत की तरफ से आए सांप ने उनको डंस लिया। सांप के डसने पर भाई-बहन चिल्लाए तो परिजनों ने उठकर देखा। उन्हें इस दौरान वहां एक काला सांप नजर आया। इसके बाद परिजन दोनों भाई-बहन को इलाज के लिए तालेड़ा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। उपचार के दोनों ने म तोड़ दिया।
सूचना पाकर सुबह सात बजे तालेड़ा पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और जानकारी जुटाई। भाई बहिन के शवों का पीएम करवा कर शवों को परिजनों को सुपुर्द कर मामले का जांच शुरू कर दी है। भाई बहन को सांप के डंसने की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications