भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने साबित कर दिया खुद को.....कैसे है वो स्पेशल ?

Lok Sabha Election: राजस्थान में आज एक बार फिर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने साबित कर दिया कि वो कैसे प्रदेश में स्पेशल है।

आज सीपी जोशी की अध्यक्षता के एक साल का कार्यकाल पूरा हुआ तो चार निर्दलीय विधायकों और एक कांग्रेस के पूर्व सांसद को भाजपा के मोदी परिवार का सदस्य बना दिया।

bjp-state-president-cp-joshi-got-4-independent-mlas-including-mla-chandrabhan-akya-to-join-bjp

लोकसभा चुनावों के आगाज से राजस्थान के सियासी गलियारों में चर्चाएं हो रही थी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी अपने गृह क्षेत्र में कमजोर पड़ गए है। विधानसभा चुनावों में चंद्रभान सिंह आक्या की बगावत ने इसे साबित भी किया।

Lok Sabha Election: दौसा लोकसभा सीट पर कांग्रेस की रणनीति को लेकर मुरारी लाल मीना ने कर दिया खुलासा...!
लेकिन आज जो कुछ प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने अपने कार्यकाल के एक साल के जश्न के बाद प्रदेश कार्यालय में कर विपक्षी खेमें को तस्वीरें दिखाई हर कोई यही कह उठा सीपी ने कमाल कर दिया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के एक साल के कार्यकाल का जलसा जितना भव्य था उतना ही ऐतिहासिक भी हो गया। चित्तौडगढ़ से निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, भरतपुर से ऋतु बनावत, जीवाराम चौधरी और विधायक गणेश बंसल ने भाजपा को समर्थन दे दिया।

इन चारों निर्दलीय विधायकों द्वारा भाजपा को समर्थन देने के साथ सीएम भजनलाल सहित भाजपा के दिग्गज नेताओं ने बड़ी राहत की सांस ली है।

क्योकि ऋतु बनावत जहां मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर जिले से निर्दलीय विधायक है और बिते दिनों शिवसेना को भी अपना समर्थन देकर लोकसभा चुनावों में निर्दलीय दावेदारी करने की हुंकार भर चुकी थी।

उधर चंद्रभान आक्या तो पहले ही खुली बगावत कर चुके है और लोकसभा चुनाव लड़ने की बात भी कर चुके थे। ऐसे में अब एक ओर जहां सीपी जोशी ने आक्या को अपने पाले में खड़ा कर मास्टर स्ट्रोक मार दिया है। वहीं ऋतु बनावत का मंच पर आकर समर्थन देने से भी एक बड़ा कांटा निकल गया।

वहीं आज कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद गोपाल सिंह इडवा ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गोपाल सिंह इडवा को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता दिलवाई।

इस दौरान चित्तौडगढ़ से पूर्व भाजपा पदाधिकारियों को बहाल कर पुनः पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई। इसमें पूर्व विधायक बद्री लाल जाट, पूर्व यूआईटी चैयरमैन सुरेश झंवर, पूर्व नगर परिषद चैयरमैन सुशील शर्मा, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ सहित 17 नेताओं की सदस्यता बहान की गई।

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने 250 नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई और निर्दलीय विधायकों के साथ इनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+