Lok Sabha Election: दौसा लोकसभा सीट पर कांग्रेस की रणनीति को लेकर मुरारी लाल मीना ने कर दिया खुलासा...!

Lok Sabha Election: राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के साथ अन्य राजनीतिक दलों ने कई सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया और शेष बची सीटों पर नामों के ऐलान की तैयारी चल रही है। लेकिन लगातार राजस्थान की दौसा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी के नाम को लेकर गुत्थी नहीं सुलझ पा रही है।

राजस्थान में कांग्रेस ने अब तक करीब 25 सीटों में से 15 सीटों पर दिग्गज नेताओं का बतौर प्रत्याशी नामों का ऐलान कर दिया है। टोंक-सवाईमाधोपुर सीट पर प्रत्याशी का ऐलान कर दिया लेकिन दौसा की गुत्थी अनसुलझी ही नजर आ रही है।

who-will-be-the-candidate-from-congress-in-dausa-murari-lal-revealed-the-strategy-of-congress

राजस्थान के सियासी गलियारों में चर्चा है कि टोंक विधाक और सीडब्ल्यूसी सदस्य सचिन पायलट ने दौसा की सीट पर अपना वीटो मुरारी लाल मीना के नाम पर लगा दिया है।

भाजपा से किरोड़ी लाल मीना अपने भाई जगमोहन मीना को लेकर सियासी फिल्डिंग सजाने में लगे है तो सांसद जसकौर मीना अपनी बेटी अर्चना मीना को टिकट दिलवाने के दिल्ली की दौड़ कर रही है।

अब कांग्रेसी नेता मुरारी लाल मीणा ने दौसा सीट को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि यह सीट कांग्रेस का गढ़ है और इसे जीतने के लिए खास रणनीति बनाई जा रही है।

दौसा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर आज दौसा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ जिसमें दौसा कांग्रेस के कद्दावर नेताओ ने शिरकत की है

दौसा लोकसभा क्षेत्र के 8 विधानसभाओं के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने होली स्नेह मिलन समारोह में शामिल हुए हैं दौसा विधायक मुरारी लाल मीणा ने मीडिया से रूबरू होते कहा कि आज पूरी जनता उस कांग्रेस के कार्यकाल को याद कर रही है।

कांग्रेस के राज जो काम हुए चाहे रेल लाइन का काम हो चाहे, पुलिया निर्माण और कोई क्षेत्र में काम हुआ हो कांग्रेस की देन हैं जो दौसा को एक पहचान मिली थी ।

मुरारी लाल मीना ने भाजपा सांसद पर पलटवार करते हुए कहा कि पिछले 15 सालों में भाजपा के जो भी सासंद बने हैं उन्होंने दौसा क्षेत्र कोई काम नहीं किया है। विकास के कोई काम नहीं किए।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश है ऊर्जा है निश्चित आने वाले समय में दौसा से भारी बहुमत से दौसा कांग्रेस जीत हमारी पार्टी जिसको भी टिकट देगी कांग्रेस प्रत्याशी की भारी बहुमत जीत होगी।

इधर टिकट सवाल पर दौसा विधायक मुरारी लाल मीणा ने कहा जो हाईकमान तय हम उसके लिए काम करेंगे। कांग्रेस का दौसा सीट से नाम स्पष्ट नहीं हो रहा जिस पर मुरारी लाल मीणा ने कहा कि जल्द नाम की घोषणा होगी।

राजस्थान की दौसा लोकसभा सीट की, प्रदेश की सिसायत का सेंटर माने जाने वाली लोकसभा सीट में से एक दौसा लोकसभा सीट में आठ विधानसभा सीटें बस्सी, चाकसू, थानागाजी, बांदीकुई, महुवा, सीकरी, दौसा और लालसोट हैं।

चर्चा है कि दौसा से वर्तमान में भाजपा सांसद जसकौर मीना और कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीना के आपसी खिंचतान के चलते इस बार भाजपा की ओर नए नाम की घोषणा हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+