Rajasthan News: बच्चों को नशा देकर करवाई जा रही भिक्षावृत्ति, जानिए क्या बोले मदन राठौड़ ?

Rajasthan News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने राजस्थान सहित देशभर में लाल बत्ती चौराहों सहित अन्य जगहों पर भिक्षावृत्ति के मुद्दे को बड़े ही मार्मिक तरीके से उठाया।

राज्यसभा में सांसद मदन राठौड़ ने बताया कि देश में बाल भिक्षुकों की बायोमेट्रिक पहचान के साथ हो पुनर्वास की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। देश से भिक्षावृति समाप्त करने के लिए भिक्षुकों के कौशल विकास के साथ हो रोजगार की व्यवस्था होनी चाहिए।

इसके साथ ही मदन राठौड़ ने कहा कि भिक्षावृति जैसी अवैध कुप्रथा को समाप्त करने के लिए समाज में जागरूकता अभियान चलाना होगा।

bjp-state-president-and-rajya-sabha-mp-madan-rathore-raised-the-issue-of-begging-in-the-house

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने राजस्थान सहित देश में बढ़ रहे बाल भिक्षावृति जैसे गंभीर मुद्दे को आज राज्यसभा में उठाते हुए ऐसे बच्चों के पुनर्वास की समुचित व्यवस्था करने की मांग की।

राठौड़ ने कहा कि आज देश के अधिकांश चौराहों पर संगठित गिरोह द्वारा छोटे बच्चों का अपहरण कर उनके अंगों को क्षतिग्रस्त कर भिक्षा मंगवाई जा रही है। इतना ही नहीं इन बच्चों को ड्रग्स देकर नशा भी करवाया जाता है।

राठौड़ ने कहा कि चौराहों पर कुछ महिलाएं तो कुपोषित नजर आने वाले बच्चों को लेकर उनके पालन पोषण के नाम पर भिक्षा मांगती है, ऐसे में इन मासूम बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए केंद्र सरकार को विशेष मुहिम चलाकर पुनर्वास सहित तमाम सुविधा करने की पहल करनी चाहिए।

राठौड़ ने सदन में आग्रह किया कि इस संबंध में अंतर विभागीय और अंतर मंत्रालयी के समन्वय के लिए मैकेनिज्म विकसित किया जाने की आवश्यकता है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आज देश में भिक्षावृति आपराधिक गिरोह द्वारा बड़े पैमाने पर करवाई जा रही है। इसमें धार्मिक तीर्थ स्थलों के साथ पर्यटन स्थलों और मुख्य बाजारों में कुछ महिलाएं छोटे और मासूम बच्चों के साथ भिक्षा मांगते हुए नजर आ जाएगी।

ऐसे में विदेशी पर्यटकों के सामने जहां देश की छवि धूमिल होती है, वहीं दूसरी ओर एक संगठित गिरोह द्वारा अपहरण कर बाल शोषण जैसे कृत्य को अंजाम दिया जा रहा है। मासूम बच्चों को ड्रग्स जैसे नशे की लत लगाकर भिक्षावृत्ति करवाई जा रही है। दया, सहानुभूति और मानवीय भावनाओं का लाभ उठाकर ये लोग भिक्षावृति का गोरखधंधा चला रहे हैं तथा बच्चों का शोषण कर रहे है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि ऐसे में केंद्र सरकार को देशव्यापी अभियान चलाकर बाल भिक्षावृति करने वालों की पहचान कर जनगणना करनी चाहिए। इसके साथ ही छोटे और मासूम बच्चों के लिए विशेष पुनर्वास कार्यक्रम तैयार कर उनको शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

इसके साथ ही बच्चों के साथ अन्य भिक्षुकों के लिए कौशल विकास के क्षेत्र में रोजगार और स्व रोगजार के अवसर तलाशने चाहिए। वहीं हमारे समाज में भिक्षावृति जैसी अवैध कुप्रथा को समाप्त करने के लिए जागरूक करने की भी पहल करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+