Ground Report: जयपुर की लाइफलाइन बीसलपुर बांध, कितना प्यासा जानिए ताजा अपडेट, कितना हुआ जल स्तर
Bisalpur dam In Rajasthan Lestest Update: राजधानी जयपुर की लाइफ लाइन टोंक जिले के बीसलपुर बांध में पानी के अपडेट को लेकर हर किसी की जिज्ञासा बनी हुई है। हालांकि मानसून की इस बारिश ने पूरे राजस्थान को तरबतर कर दिया। गांव से लेकर शहर तक, खेत से लेकर सड़क तक, खलिहान से लेकर गाड़ियों के काफिले तक हर कुछ जल मग्न सा नजर आ रहा है।
राजस्थान के रेगिस्तान यानी पश्चिमी राजस्थान बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और बाड़मेर से लेकर टोंक, बूंदी, सवाईमाधोपुर, दौसा, करौली और भरतपुर तक आसमान से भी झांके तो सिर्फ पानी और पानी के बवंडर का मंजर नजर आता है।
लेकिन मेवाड़ से मानसून की बेरूखी का दंश बीसलपुर बांध झेल रहा है। जयपुर,टोंक, अजमेर सहित कई जिलों की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध में पानी के धीमी गति की आवक हर किसी की चिंता का विषय बना हुआ है।

हालांकि भजनलाल सरकार के पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने भरोसा जताया है कि इस बार बीसलपुर बांध पूरी तरह से भर जाएगा। यकिन रखिए इस बार बीसलपुर बांध भी ओवरफ्लो होगा क्योंकि राजस्थान का ऐसा कोई बांध नहीं बचा है जो ओवरफ्लो नहीं हुआ है।
Recommended Video
आपकों बता दे बीसलपुर बांध में पिछले एक सप्ताह से धीमी गति से पानी की आवक बढ़ रही है। आज दोपहर 2 बजे तक बीसलपुर बांध का जल स्तर 312.97 आरएल मीटर पहुंच चुका है।
बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। बांध की सहायक नदीं त्रिवेणी भी 3 मीटर के उफान पर है। सम्भावना जताई जा रही है कि अगर यह उफान लगातार बना रहता है तो जल्द ही बीसलपुर बांध अपनी भराव क्षमता को पूरी कर लेगा।
मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने बताया कि बीसलपुर बांध में अब तक हुई पानी की आवक से जयपुर, टोंक सहित अन्य शहरों में आगामी गर्मियों में संभावित पेयजल संकट को फिलहाल टाल दिया है। अगले एक वर्ष तक का पेयजल का पानी तो बांध में आ चुका है।
जयपुर की प्यासी लाइफ लाइन बीसलपुर बांध pic.twitter.com/zhdptAXa9U
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) August 16, 2024
आपकों बता दे कि बीसलपुर बांध से जयपुर समेत टोंक, दौसा, अजमेर, दूदू जिलों में रोजाना करोड़ों लीटर जलापूर्ति होती है। बांध में भीलवाड़ा, चित्तौड़, टोंक, अजमेर और राजसमंद जिले में हुई बारिश का पानी त्रिवेणी से होकर पहुंचता है।
पिछले सप्ताहभर से बांध में पानी की आवक की रफ्तार तेजी से बढ़ी है और रोजाना औसतन 10 सेंटीमीटर से ज्यादा बांध का जलस्तर बढ़ रहा है। बांध की कुल जलभराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है।
आज दोपहर 2 बजे तक बांध का जलस्तर 312.97 आरएल मीटर रिकॉर्ड किया गया है। त्रिवेणी में पानी का बहाव पिछले दो दिन की तुलना में काफी तेजी से बढ़ा है। बांध में पानी की आवक निरंतर होने पर इस बार बांध के ओवरफ्लो होने की उम्मीद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जताई है।
सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता मनीष बंसल ने बताया कि बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है और आगामी दिनों में बांध के ओवरफ्लो होने की संभावना है। ऐसे में ओवरफ्लो को देखते हुए बांध के गेट खोलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
गांव, कस्बों के साथ ही जयपुर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा सहित कई जिलों से बड़ी संख्या में इन दिनों पर्यटकों का हुजुम उमड़ रहा है। कोई भगवान महादेव के गौकर्णेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन पर पूजा-अर्चना कर रहा है तो कोई बीसलपुर बांध को निहार कर सेल्फी लेकर अपने सोशल अकाउंट्स को अपटेड कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications