Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिपरजॉय का असर: जालोर में तूफान से गिरे मकान का मलबा हटाया तो दबे मिले पति-पत्‍नी व बेटी के शव

राजस्‍थान के जालोर जिले के गांव मूडी में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर से मकान गिर गया, जिसके नीचे दबने से पति-पत्‍नी व बेटी की मौत हो गई।

अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने गुजरात के बाद राजस्‍थान में भी जमकर कहर बरपाया है। अधिकांश जिलों में भारी बारिश हुई और कई कच्‍चे-पक्‍के घर जमींदोज हो गए।

राजस्‍थान के जालोर जिले मे एक मकान के मलबे के नीचे से दंपति व बेटी के शव बरामद किए गए हैं, जो चार दिन पुराने हैं।

Biparjoy Effect rajasthan

जानकारी के अनुसार जालोर जिले के मूडी में अर्जुनसिंह का परिवार गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में घर बनाकर रह रहे थे। गांव और परिवार में उनका आना-जाना कम ही था।

अर्जुनसिंह का मकान कच्‍ची ईंटों से बना था। इस पर लोहे की चददरें लगी हुई थीं। इसमें 60 वर्षीय अर्जुनसिंह, पत्‍नी 60 वर्षीय पवन कंवर 17 साल की बेटी सोम कंवर सो रहे थे। मकान चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर को यह मकान झेल नहीं पाया।

तेज हवा और भारी बारिश में मकान ढह गया। तीनों मलबे के नीचे दब गए। इस बात को किसी को पता नहीं चला। बाढ़ पीड़ितों के सर्वे के दौरान मंगलवार को टीम गांव मूडी पहुंची तो पता चला कि अर्जुनसिंह अपने परिवार के साथ खेत में मकान बनाकर रहता है।

उसके परिवार के सदस्‍य तीन-चार दिन से नहीं दिखे। इस पर सर्वे की टीम उसके खेत में पहुंची और गिरे हुए मकान का मलबा हटाया। मलबे के नीचे अर्जुन, पवन व सोम कंवर का शव दबा मिला। शव सड़ी-गली अवस्‍था में थे। सूचना पाकर थाना प्रभारी बाबूलाल भी पहुंचे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+