घायल की मदद करने वाले की जमकर धुनाई, घटना CCTV कैमरे में हुई कैद, देखें वीडियो


Rajasthan News, प्रतापगढ़। राजस्थान में सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की मदद करना बाइक मैकेनिक को इतना भारी पड़ गया, कि घायल के परिजन उसे पीटने पहुँच गए। पिटाई की यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। CCTV में कुछ लोग एक बाइक रिपेरिंग की दुकान पर मैकेनिक की पिटाई करते दिख रहे हैं। ये लोग मैकेनिक को पीटने लगते हैं लेकिन जैसे-तैसे वह बच-बचा कर भाग खड़ा होता है।

Bike mechanic beaten by relatives of road accident injured person in pratapgarh

दरअसल प्रतापगढ़ शहर के हाई स्कूल रोड पर गुलशन बिल्डिंग के सामने दो बाइक की आपस में भिडंत हो गई थी। हादसे में साकरिया गांव का रहने वाला युवक घायल हो गया था। उसे बाइक मैकेनिक श्रीकांत टेलर ने जिला अस्पताल में पहुंचाया और उसके परिजनों के आने के बाद ही दुकान पर लौटा।

कुछ ही देर बाद घायल के परिजन उसकी दुकान पर आ धमके और उसे पीटने लगे। ये लोग उस पर घायल की जेब से डेढ़ लाख रुपए चोरी करने का आरोप लगाने लगे, लेकिन मैकेनिक जैसे-तैसे उनके चंगुल से भाग छूटा। इसके बाद वह कोतवाली थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं पुलिस ने भी तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। कोतवाली थानाधिकारी गोपाल चंदेल मामले की जांच कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+