Rajasthan: बीकानेर शाही परिवार की राजमाता सुशीला कुमारी का निधन, पूरे राजस्थान में शोक की लहर

Sushila Kumari Death: पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक सुशीला देवी का अंतिम संस्कार रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा और उनके पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए बीकानेर के जूनागढ़ किले में रखा गया है।

Rajmata Sushila Devi

बीकानेर राजघराने की राजमाता सुशीला कुमारी(Sushila Kumari Death) का शुक्रवार रात लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। वह 94 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा और उनके पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए बीकानेर के जूनागढ़ किले में रखा गया है।

सुशीला कुमारी की पोती भाजपा से विधायक
सुशीला कुमारी(Sushila Kumari) की पोती और बीकानेर पूर्व से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मौजूदा विधायक सिद्धि कुमारी शुक्रवार रात अपनी बीमार दादी से मिलने अस्पताल पहुंचीं जहां उन्हें भर्ती कराया गया था।

पति की मौत के बाद शाही परिवार के मामलों को देख रही थीं
1988 में कर्णी सिंह की मृत्यु के बाद, सुशीला कुमारी तत्कालीन शाही परिवार के मामलों को देख रही थीं। राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि जीवन भर समाज सेवा से जुड़ी रहीं बीकानेर राजघराने की पूर्व राजमाता परम पूजनीय राजमाता सुशीला कुमारी जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ओम शांति," उन्होंने हिंदी में एक ट्वीट में कहा।

कौन थीं पूर्व राजमाता सुशीला कुमारी
वे डूंगरपुर राज परिवार की राजकुमारी थीं और उनकी शादी बीकानेर में हुई थी। विधायक रहीं सिद्धि कुमारी राजमाता सुशीला कुमारी(Sushila Kumari) की पौत्री हैं। राजमाता की पार्थिव देह को राज परिवार के सदस्यों और जनता के अंतिम दर्शन के लिए महल में रखा गया है. उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+