Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bikaner Ki Sherni: क्या 'बीकानेर की 'शेरनी' के साथ हुई मारपीट? सोशल मीडिया पर क्यों मचा है हंगामा?

Bikaner Ki Sherni Video : बीकानेर की 'शेरनी' के नाम से मशहूर मोनिका राजपुरोहित का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। दरअसल वीडियो में मोनिका राजपुरोहित के साथ कुछ लोग मार-पीट करते दिख रहे हैं , जिस पर मोनिका रोती-गाती नजर आ रही हैं।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग मोनिका पर अटैक कर रहे हैं, जिसमें पुरुष और महिलाएं भी शामिल हैं, मोनिका राजपुरोहित वीडियो में काफी दुखी-परेशान और चिल्लाती हुई नजर आ रही हैं, वो काले रंग की अपनी बड़ी सी कार में बैठी हैं और कुछ लोग उनकी कार को घेरकर खड़े हैं।

Bikaner Ki Sherni

कार में उनके साथ और भी महिलाएं हैं जो कि मारपीट करने वालों से बहस करते दिख रही हैं। हालांकि स्पष्ट नहीं है कि ये वीडियो कहां का है और क्या मामला है, झगड़ा कब और किस वजह से हुआ? वीडियो देखकर लग रहा है कि शायद मोनिका राजपुरोहित की कार की भिड़ंत हुई है किसी से, जिसके बाद हंगामा बरपा है।

मोनिका राजपुरोहित के फैंस परेशान हो गए (Bikaner Ki Sherni)

जैसे ही ये वीडियो सामने आया मोनिका राजपुरोहित के फैंस परेशान हो गए और सवाल करने लगे कि ये क्या हुआ? हालांकि मोनिका और उनकी टीम की ओर से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस मसले से पर्दा उठेगा।

Bikaner Ki Sherni

कौन है Bikaner Ki Sherni?

  • सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर 'बीकानेर की शेरनी' राजस्‍थान का जाना-पहचाना नाम है।
  • वो राजस्‍थान के बीकानेर में जयनारायण व्‍यास कॉलोनी पुलिस थाना इलाके में बजरंगपुरी वल्लभ गार्डन में रहती हैं।
  • बीकानेर की शेरनी का रियल नाम मोनिका राजपुरोहित है
  • इसका bikaner_ki_sherni_sonu नाम का इंस्टा अकाउंट है, जिसके करीब 1.3 M फॉलोअर्स हैं
  • 22 वर्षीय मोनिका ब्राह्मण जाति से ताल्‍लुक रखती हैं।
  • बीकानेर की शेरनी की छोटी बहन का नाम करिश्‍मा राजपुरोहित (19) है, जो 'बीकानेरी गर्ल' के नाम से फेमस है।

यहां देखें : मोनिका राजपुरोहित के साथ हुए मारपीट का वीडियो

अफीम खाते हुए वीडियो अपलोड किया (Bikaner Ki Sherni)

  • साल 2024 में ये दोनों बहने तब चर्चा में आई थीं, जब इन्होंने अफीम खाते हुए वीडियो अपलोड किया था, उसके बाद ये पुलिस की गिरफ्त में थी।
  • इन्हें लोग आयटम गर्ल भी कहते हैं क्योंकि इ्न्होंने एक बार कहा था कि इनके अपहरण की कोशिश हो रही है, हालांकि वो मामला फेक निकला था।
  • तत्कालीन आईपीएस तेजस्विनी गौतम ने इन्हें अरेस्ट भी किया था, क्योंकि इनके घर से 200 ग्राम डोडा पोस्‍त बरामद हुआ था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+