राजस्थान में महाठगी दुल्हन गैंग एक्टिव, अलवर में 10 लाख का जेवर लूटकर फरार

Rajasthan News: प्रदेश में लुटेरी दुल्हन गैंग के बाद अब महाठगी दुल्हन गैंग एक्टिव हो गई है। अलवर में एक पीड़ित परिवार ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

दरअसल 4 नवंबर को यूपी के आगरा के निकट बरौली गुर्जर गांव से अलवर शहर के बुध विहार शादी कर आई दुल्हन 5 लाख रुपए नकद और 10 लाख रुपए के जेवर लेकर चली गई। दूल्हे के परिवार से शादी करने से पहले 5 लाख रुपए लिए थे।

big-fraud-bride-gang-active-in-rajasthan-escaped-after-looting-jewelery-worth-rs-10-lakh-in-alwar

पूरा परिवार शादी की खुशियां मना रहा था, शादी के लिए परिवार ने करीब 10 लाख रुपए के जेवर भी बनवाए थे अगले 10 दिन बाद दुल्हन का भाई लेने आया। परिवार ने वापस पिहर भेज दिया।

जब दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने आगरा गया तो दुल्हन के परिवार के लोगों ने धमकाया। कहा कि दुबारा आए तो झूठा केस लगा जेल भिजवा देंगे। यहां मत आना। यह हमारा ठगी करने का तरीका है।

पीड़ित परिवार ने बताया कि यूपी की पुलिस ने भी परिवार को डरा दिया कि बरौली गुर्जर गांव में 15 से 20 परिवार ऐसे है जो इसी तरह ठगी करते हैं। अब परिवार ने अलवर के शिवाजी पार्क थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

दूल्हे कुलदीप के पिता रामगोपाल ने बताया कि रामवीर सिंह व उसकी पत्नी अर्चना देवी निवासी वृंदावन जगजीत नगर शमशाबाद रोड आगरा यूपी के हैं। उन्होंने कहा कि हमारी भतीजी मनीषा तोमर का विवाह करना है।

हम आपके बेटे कुलदीप सिंह से भतीजी का विवाह कर सकते हैं। लेकिन विवाह का खर्च बेटे पक्ष को वहन करना होगा। इस पर सहमति होने के बाद 4 नवंबर 2022 को विवाह का पूरा खर्च उठाते हुए कुलदीप व मनीषा की शादी हो गई।

शादी में खर्च के नाम पर बेटी वाले ने पहले तीन लाख रुपए वसूले। बाद में20 जने आगरा के जगजीत नगर बारात लेकर गए। मतलब जगजीत नगर राजपुर चूंगी शमशाबाद में विवाह हुआ। जबकि दुल्हन का मूल गांव पास में ही बरौली गुर्जर है।

शादी के बाद दुल्हन अलवर आ गई,विवाह के बाद मनीषा अलवर अपने ससुराल बुध विहार आ गई। 10 दिन बाद दुल्हन का भाई उसे जेवर सहित वापस ले गया। इसके बाद 11 नवंबर को मनीषा का भाई नीरज पुत्र किशोर सिंह, पंकज पुत्र राम सिंह, कृष्णाा जैन यहां आए और मनीषा को लेकर चले गए।

मनीषा पूरे जेवर पहनकर घर से पिहर के लिए निकली। इसके बाद में मनीषा का पति कुलदीप उसे लेने वापस गया। लेकिन मनीषा के पिता किशोर सिंह पुत्र निहाल सिंह, माता ललिता देवी, चाचा रामवीर सिंह व चाची अर्चना ने वापस भेजने से मना कर दिया। यही नहीं धमकी दी कि वापस जाओ। वरना दूसरे केस में फंसा देंगे। हम ऐसे ही लोगों से रकम व जेवर ठगते हैं।

इस तरह 5 लाख रुपए नकद व करीब 10 लाख रुपए के जेवर ठग लिए। जिसकी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पहले काफी बार दुल्हन को लाने के प्रयास किए गए। सब प्रयास फेल होने के बाद पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया।

दुल्हन के परिवार वाले वहां की पुलिस से मिले। तब पुलिस ने बताया कि इस गांव के 15 से 20 परिवार इसी तरह ठगी करते हैं। उनके खिलाफ पहले के कई मुकदमें चल रहे हैं। यह सब सुनकर दुल्हा और उसका परिवार वापस लौट आया। यहां आने के बाद शिवाजी पार्क थाने में रिपोर्ट दी है। अब पुलिस मामले की जांच में लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+